Advertisement

भैंस ने दिया अनोखे बछड़े को जन्मः 2 नाक, तीन आंख और 1 कान के साथ पैदा हुआ; देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

भैंस ने दिया अनोखे बछड़े को जन्मः 2 नाक, तीन आंख और 1 कान के साथ पैदा हुआ; देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

जिला रिपोर्टर दीपक अहिरवार

शिवपुरी मध्य प्रदेश मो 7566024011


समोहा गांव में भैंस ने दिया अनोखे बछड़े को जन्म।

शिवपुरी जिले की करैरा तहसील के समोहा गांव में एक ग्रामीण की भैंस ने अनोखे बछड़े को जन्म दिया है। नवजात बछड़ा दो नाक और तीन आंख के साथ पैदा हुआ है। वहीं, बछड़े का एक कान है। जैसे ही अनोखे बछड़े के जन्म की खबर क्षेत्र में फैली इसके बाद ग्रामीण बछड़े को देखने पहुंचने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, समोहा गांव के रहने वाले रघुराज लोधी की भैंस ने बीती रात एक अनोखे बछड़े को जन्म दिया था। रघुराज ने बताया कि बछड़े को देख कर वह हैरान रह गए थे। उसके दो नाक जिसमें सांस लेने के लिए चार छेद थे। इसके अलावा उसके बछड़े के तीन आंख थीं। लेकिन उसके दो कान की जगह एक ही कान था। इसके बावजूद जन्म के कई घंटे गुजरने के बाद भी बछड़ा जिंदा है।

भैंस के बछड़े की तीन आंख, दो नाक और एक कान

बड़ी संख्या में देखने पहुंच रहे लोग

बता दें कि अनोखे बछड़े के जन्म के बाद आस-पास के ग्रामीण बछड़े को देखने रघुराज लोधी के घर पहुंच रहे हैं। हालांकि इस प्रकार की घटनाएं कभी कभार देखने को मिलती हैं। पालतू दुधारू पशु बकरी, गाय और भैंस के बछड़े अलग बिकृति के साथ पैदा होते रहते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!