Advertisement

बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मन्दिर में मनाया जाएगा श्याम बाबा का भव्य जन्मोत्सव

श्रीश्याम जन्मोत्सव कल, तैयारियां हुई पूर्ण

बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मन्दिर में मनाया जाएगा श्याम बाबा का भव्य जन्मोत्सव

संजय पारीक, शिल्पी कौशिक, शालू गुप्ता बाबा के भजनों को गुनगुनाने आ रहे है

संवाददाता:-अनुभव शाक्य

शाहजहांपुर। खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। श्रद्धा भक्ति खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार 7 नवंबर को बरेली मोड़ साउथ सिटी स्थित खाटू श्याम मंदिर पर बाबा का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई। उन्होंने बताया जाने माने गायक संजय पारीक, शिल्पी कौशिक, शालू गुप्ता बाबा के भजनों को गुनगुनाने आ रहे है। खाटू बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर को रँगी बिरंगी बिजली की लाइटों से सजाया गया है। एवं खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाने के लिए कानपुर से फूल मंगाए गए है। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!