Advertisement

बरेली में मौलाना तौकीर बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मिला इंसाफ; सरकार पर साधा निशाना

बरेली से यूसुफ़ खान की रिपोर्ट

बरेली में मौलाना तौकीर बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मिला इंसाफ; सरकार पर साधा निशाना

मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि मदरसों को लेकर झूठ फैलाया गया था। इनको कोई फंडिंग नहीं हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इंसाफ हुआ है।
यूपी मदरसा एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बेहतर फैसला है।इससे इंसाफ हुआ है। मदरसों को लेकर झूठ फैलाया गया था। मदरसे के लिए कोई फंडिंग नहीं हो रही है। मदरसे एक तरह से यतीमखाने हैं, जहां तालीम (शिक्षा) दी जाती है। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

सरकारों पर साधा निशाना

मौलाना ने कहा कि हुकूमतें मुसलमानों के खिलाफ दुश्मनी पर आमादा हैं। यह बहुत चिंता की बात है। सूरते हाल यह है कि हुकूमत, कार्यपालिका, मीडिया सबने मुसलमानों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। ऐसे में हमारे पास न्यायपालिका ही है, जिस पर भरोसा है। मदरसों को फंडिंग होने के आरोप पर मौलाना ने कहा कि मदरसे शिक्षा दे रहे हैं। यह अलग बात है लेकिन यह यतीमखानों की तरह है, जहां मोहल्लों या आसपास चंदा कर इनको चलाया जाता है।

बंटेंगे तो कटेंगे’ पर ये बोले

तौकीर रजा ने कहा कि सरकारों की तरफ से मुसलमानों के खिलाफ सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है। हिंदुस्तानी भाइयों के दिलों में नफरत भरी जा रही है। यह देश के लिए बहुत चिंता की बात है। ‘कटेंगे तो बांटेंगे’ पर उन्होंने कहा कि यह सब चुनावों के लिए हो रहा है। सब वोट की राजनीति है। उन्होंने कहा कि एक बनो नेक बनो। हिंदुस्तान के संविधान की हिफाजत करो। यह सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो लोग वोटों की राजनीतिक करते हैं, उन लोगों को देश की राजनीति करनी चाहिए। देश के हित में क्या हो सकता है, वो काम करने चाहिए। देश हित में तमाम हिंदुस्तानी एक-दूसरे के साथ प्यार मोहब्बत का रवैया रखें। मिलजुलकर रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!