Advertisement

हरियाणा-महेन्द्रगढ़ डॉ विवेक भारती ने संभाला महेंद्रगढ़ उपायुक्त के तौर पर कार्यभार 

पत्रकार मंजीत डाबला महेन्द्रगढ़ हरियाणा

डॉ विवेक भारती ने संभाला महेंद्रगढ़ उपायुक्त के तौर पर कार्यभार 

महेन्द्रगढ़ नारनौल, 6 नवंबर। भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (आईएएस) डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को उपायुक्त महेंद्रगढ़ के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है।

वर्ष 2016 बैच के आईएएस डॉ. विवेक भारती इससे पहले कैथल जिला के उपायुक्त के तौर पर कार्यरत थे। सरकार की ओर से रविवार को जारी आदेशों के अनुसार आज उन्होंने जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल मुख्यालय पर पहुंचकर अपना कार्य भार संभाल लिया है।

डॉ भारती सिरसा में एडीसी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे हरियाणा के कई जिलों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल मुख्यालय पर पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ मनोज कुमार, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत कुमार, जिला राजस्व अधिकारी तथा डीडीपीओ हरि प्रकाश बंसल के अलावा अन्य अधिकारियों ने लघु सचिवालय में पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत करके फीडबैक लिया। उन्होंने डीसी कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय लिया।

फोटो-डा. विवेक भारती (आईएएस)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!