Advertisement

सम्मनपुरवा मिहींपुरवा के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल

सम्मनपुरवा मिहींपुरवा के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल

रिपोर्टर- प्रेम नारायण शुक्ला

मिहींपुरवा बहराइच उत्तर प्रदेश

दिनाक 4-11-2024 दिन सोमवार को सम्मनपुरवा मिहीपुरवा के पास दोनों तरफ से आ रही मोटरसाइकिलों की हो गई आपस में टक्कर

मोटरसाइकिलों की रफ्तार तेज होने से चालक नहीं कर पाए अपने आप पर नियंत्रण

जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंचे ग्रामीण लोगों ने जितना हो सका उनकी मदद की

सड़क पर काफी भीड़ भाड़ लग चुकी थी मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने सड़क पर जमा भीड़भाड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया


जन सामान्य संभ्रांत लोगों के द्वारा उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस सुविधा

एम्बुलेंस ने तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को मिहींपुरवा अस्पताल में करवाया भर्ती

मिहीपुरवा अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा घायल व्यक्तियों का शुरू किया गया इलाज

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि घायल व्यक्तियों की हालत अब कुछ सामान्य है

घायल व्यक्तियों का नाम और पता अभी अज्ञात है

घायल व्यक्तियों की हालत में सुधार होने पर नाम और पता की जानकारी हो पाएगी

रिपोर्टर- प्रेम नारायण शुक्ला मिहींपुरवा बहराइच उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!