Advertisement

शिवपुरी लोकसभा से प्रत्याशी होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया ,सांसद केपी यादव ने गुना शिवपुरी की जनता का माना आभार; लिखा- आप सभी के साथ मिलकर यह सफलता हुई

http://satyarath.com/

न्यूज रिपोर्टर :- प्रदीप खरे
स्थान – शिवपुरी

 गुना – शिवपुरी लोकसभा से प्रत्याशी होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया ,सांसद केपी यादव ने गुना शिवपुरी की जनता का माना आभार; लिखा- आप सभी के साथ मिलकर यह सफलता हुई

– भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। गुना – शिवपुरी लोकसभा से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रत्याशी होंगे। सिंधिया लगातार छंटवी बार इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वह एक उप चुनाव और पांच आम चुनाव यहां से लड़ चुके हैं।
गुना लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभा आती हैं। इनमे शिवपुरी जिले की कोलारस, शिवपुरी और पिछोर, गुना जिले की बमोरी और गुना, अशोकनगर जिले की मुंगावली, चंदेरी और अशोकनगर विधानसभा शामिल हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया(53) को राजनीति विरासत में मिली है। उन्होंने 2001 में माधवराव सिंधिया के दिवंगत हो जाने के बाद राजनीति में कदम रखा। वह कांग्रेस में शामिल हुए। फरवरी 2002 में गुना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की। 2004, 2009, 2014 में कांग्रेस के टिकट पर गुना लोकसभा से चुनाव जीते। 2009 की मनमोहन सरकार में उद्योग राज्यमंत्री बने। 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए। उनके ही पुराने कार्यकर्ता रहे केपी यादव ने उन्हें मोदी लहर में चुनाव हरा दिया। सिंधिया के लिए यह बड़ा झटका था। 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा और केंद्रीय मंत्री बनाया। वर्तमान में वह नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री हैं। अब भाजपा ने उन्हें इसी सीट से उम्मीदवार बनाया है।
सांसद केपी यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। शुक्रवार को किये गए पोस्ट में केपी यादव ने लिखा- “गुना शिवपुरी की जनता को मेरा आभार! गुना में हमने साथ मिलकर जन सेवा, स्वास्थ्य और समृद्धि के क्षेत्र में काम किया है, और आपकी मदद के बिना यह सब संभव नहीं था। आप सभी का साथ होने से गुना ने दिखाया कि कैसे हम एक समृद्धि और विकास की ऊँचाइयों को छू सकते हैं। आप सभी के साथ मिलकर यह सफलता हुई है और मैं विश्वास करता हूँ कि हम आगे भी साथ मिलकर गुना को और भी सुंदर और मजबूत बनाएंगे। आपके समर्थन के लिए हृदय से आभार!

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!