Advertisement

इंडिया गठबन्धन विकास ,स्थानीयता रोज़गार तथा झारखंडियों के मूल अधिकार के मुद्दे के लिए लड़ रहा चुनाव– चंद्रदेव महतो

ब्यूरो चीफ तबरेज अंसारी
 धनबाद, झारखंड

इंडिया गठबन्धन विकास ,स्थानीयता रोज़गार तथा झारखंडियों के मूल अधिकार के मुद्दे के लिए लड़ रहा चुनाव– चंद्रदेव महतो

स्वामी सहजानंद सरस्वती भवन में इंडिया महागठबंधन के बैठक में शामिल हुए भाकपा माले से सिंदरी प्रत्याशी चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो


आज दिन शनिवार को इंडिया महागठबंधन की बैठक व प्रेस कांफ्रेंस स्वामी सहजानंद सरस्वती भवन, धनबाद में आयोजित की गई।

इस बैठक व प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंदरी से भाकपा माले प्रत्याशी चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो समेत धनबाद जिले के इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशी शामिल हुए है।

प्रेस को संबोधित करते हुए सिंदरी से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो कहा कि 25 वर्षी से सिंदरी बेहाल है और भाजपा विधायक को यहां के जनता से कोई मतलब नहीं है। सिंदरी की जनता बदलाव के मूड में है। बेहाल सिंदरी को पुनः विकास के रास्ते पर लाने के लिए सिंदरी की जनता भाकपा माले को वोट करेगी।धनबाद जिले के सभी सीटों पर इंडिया गठबन्धन की जीत होगी। आगे उन्होंने कहा कि इंडिया गठबन्धन विकास ,स्थानीयता रोज़गार तथा झारखंडियों के मूल अधिकार के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है वहीं भाजपा के एजेंडे में सांप्रदायिकता तथा यहां के संसाधनों की लूट है। भाजपा ने झारखंडियों को ठगा है। इसका जवाब इस चुनाव में सिंदरी तथा झारखंड की जनता जवाब देगी।

प्रेस कांफ्रेंस व बैठक में इंडिया महागठबंधन से प्रत्याशी मथुरा प्रसाद टुंडी विधानसभा, जलेश्वर महतो – बाघमारा विधानसभा, अजय कुमार दुबे – धनबाद विधानसभा, पूर्णिमा नीरज सिंह – झरिया विधानसभा, अरूप चटर्जी – निरसा विधानसभा व माले जिला सचिव बिंदा पासवान, जे एम एम जिला अध्यक्ष लखी राजद जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह सहित इंडिया महागठबंधन के जिले का कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। साथ में भागलपुर के वर्तमान विधायक अजीत शर्मा भी उपस्थित रहे।

भाकपा माले
सिंदरी विधानसभा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!