यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की सितारगंज शाखा में मनाया गया दीप महोत्सव
विशेष संबाददाता:- राजेश कुमार,सितारगंज
सितारगंज यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा द्वारा सितारगंज में दीपावली का महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया सभी ग्राहकों और वरिष्ठ सम्मानित नागरिकों के साथ शाखा प्रबंधक एवं सभी कर्मचारियों ने दीपावली के पर्व पर मिष्ठान वितरण किया एवं दीपावली की खुशियों को साझा किया शाखा कर्मचारियों द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य लोगों को पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक प्रियांक गुप्ता ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से सभी बैंक कर्मचारी व स्टाफ और ग्राहकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रियांक गुप्ता ने कहा आप सभी के घर परिवार में दीप की तरह आपका भविष्य उज्जवल हो आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी ग्राहकों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर गौतम, पंकज, राकेश कशिश आदि कई अन्य लोग भी मौजूद रहे
Leave a Reply