Advertisement

आईटीआई पलवल, शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 69 छात्र किए शॉर्ट लिस्ट

आईटीआई पलवल, शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 69 छात्र किए शॉर्ट लिस्ट

शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 102 अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

पलवल-29 अक्तूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार हरियाणा राज्य की नोडल आईटीआई पलवल में छात्रों को अधिक से अधिक शिक्षुता एवं रोजगार दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले के आयोजन में जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल सिंह का भी विशेष सहयोग रहा।
शिक्षुता एवं रोजगार मेले में फरीदाबाद, पलवल के औद्योगिक क्षेत्रों से विभिन्न उद्योगों ने भाग लिया। इनमें मुख्यत : सोनालिका ट्रैक्टर्स, शिवानी लॉक्स लिमिटेड पृथला, डी डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड, साधु ऑटोपार्ट्स पलवल, टोकई इंपीरियल पृथला, ई स्पिरिट ट्रेकिंग प्राइवेट लिमिटेड पलवल, ट्रैक्टेल ट्रीफोर पृथला इत्यादि शामिल रहे।
प्लेसमेंट अधिकारी कैप्टन उदय सिंह ने बताया कि इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 102 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लेकर 69 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया और उनको उद्योगों में आने का समय दिया गया।
प्रधानाचार्य इंद्राज सिंह ने बताया कि इस मेले में पांच प्रशिक्षुओं को मौके पर ही अप्रेंटिस के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए। भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा आईटीआई पास शुदा छात्र छात्राओं को रोजगार एवं शिक्षुता पर लगाया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!