Advertisement

सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत जिले में बने 910 सक्रिय सदस्य-

सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत जिले में बने 910 सक्रिय सदस्य-

भाजपा ने बनाएं 2 लाख 51 हजार प्राथमिक सदस्य

पूर्व मंत्री श्री सिसोदिया ने बनाएं 10 हजार से अधिक प्राथमिक सदस्य

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

गुना। दिनांक 25अक्टूबर 2024 / भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाएं जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में जिले में 2 लाख 51 हजार सदस्य का आंकड़ा पार हो गया तो वही जिले में 910 सक्रिय सदस्य बनाएं गए। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि संगठन पर सदस्यता अभियान के तहत जिले के सभी 19 मंडलों में विशेष सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हे जिसके तहत सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने सक्रिय सदस्यता अभियान की टोली के साथ पूर्व पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं के निवास पहुंचकर ₹100 का ऑनलाइन डोनेशन कराया और उन्हें सक्रिय सदस्य बनाकर बधाई दी। बता दे कि पूर्व पंचायत मंत्री श्री सिसौदिया ने अपने स्वयं की आईडी से 10 हजार से अधिक सदस्य बनाकर संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रदेश सदस्य दय योगेंद्र लुंबा एवं हरिसिंह यादव, महामंत्री संतोष धाकड़, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, मंडल अध्यक्ष अर्जुन राजपूत, महामंत्री परेश भार्गव, मोहित नामदेव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मिडिया प्रभारी श्री जैन ने बताया कि जिन कार्यकर्ताओं ने 50 या 100 से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाएं हे ऐसे कार्यक्रताओं को ही भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन पर सक्रिय सदस्य बनाएं जा रहे हे।जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा जिले के सभी मंडलों में प्रत्येक मंडल में सर्व समाज युवाओं महिलाओं एवं अपनी विचारधारा वाले कार्यकर्ता जल्द से जल्द सक्रिय सदस्यता ग्रहण करे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!