Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया पीएम के मन की बात का किया आयोजन

भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया पीएम के मन की बात का किया आयोजन

एनिमेशन की दुनिया में चमक रहा भारत मन की बात में पीएम मोदी, बोले- गेमिंग पर फोकस जरूरी

सत्यार्थ न्यूज-ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली
सुसनेर, सोयत कला


सुसनेर नगर में रविवार को स्थानीय पुराने बस स्टैंड पर स्थित राणा हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण का आयोजन प्रातः 11 बजे से 11:30 पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, भाजपा किसान मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला एवं ईश्वरसिंह कांवल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मन की बात कार्यक्रम के 115वे एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने हर युग में कुछ चुनौतियों का सामना किया है। आज मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। हर बार की तरह उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अपने विचार साझा किए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हर युग में कुछ चुनौतियों का सामना किया है। आज मन की बात में मैं ऐसे दो महानायकों की चर्चा करूंगा जिनमें साहस और दूरदर्शिता थी. देश ने उनकी 150वीं जयंती मनाने का फैसला किया है। 31 अक्टूबर से सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष की शुरुआत होगी। इसके बाद 15 नवंबर से भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्ष की शुरुआत होगी इन दोनों महापुरुषों के सामने चुनौतियां अलग-अलग थीं लेकिन उनका विजन एक ही था देश की एकता। अगर आप मुझसे पूछें कि मेरे जीवन के सबसे यादगार पल क्या रहे, तो कितने ही वाकये याद आते हैं। लेकिन, इसमें भी एक पल ऐसा है जो बहुत खास है, वो पल था, जब पिछले साल 15 नवंबर को मैं भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर उनकी जन्मस्थली झारखंड के उलिहातू गांव गया था. इस यात्रा का मुझ पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा

एनिमेशन के क्षेत्र में क्रांति लाने की राह पर है भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि छोटा भीम की तरह ही हमारी अन्य एनिमेटेड सीरीज कृष्णा, मोटू-पतलू, बाल हनुमान के भी दुनिया भर में प्रशंसक हैं। भारत के एनिमेटेड किरदार और फिल्में अपनी विषय-वस्तु और रचनात्मकता के कारण पूरी दुनिया में पसंद की जा रही हैं। भारत एनिमेशन के क्षेत्र में क्रांति लाने की राह पर है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!