Advertisement

बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में लैब संचालक की मौतः गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग, ड्राइवर के साथ की मारपीट

बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में लैब संचालक की मौतः गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग, ड्राइवर के साथ की मारपीट

संवाददाता गोविन्द दुबे उदयपुरा

रायसेन / जिले के बेगमगंज में गुरुवार रात ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के गांव वालों को जानकारी लगने पर उन्होंने करीब 2 किलोमीटर पीछा कर ट्रैक्टर को पकड़कर उसमें आग लगा दी। चालक के साथ जमकर मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गया। चालक के गांव का एक व्यक्ति जब वहां पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने बेहोश ड्राइवर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार बर्री गांव के रंजीत लोधी शहर में लैब संचालित करते हैं। वह रात करीब साढ़े दस बजे लैब बंद करके बाइक से अपने गांव जा रहे थे, जैसे ही वह चकला नाले से आगे माला फ्यूल के करीब पहुंचे, तब ही मंडी से अपनी फसल बेचकर वापस हरदौट जा रहे किसान के ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रंजीत बुरी तरह घायल हो गया जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। जानकारी लगते ही लोगों और पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रंजीत लोधी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी ग्राम बरीं पहुंचने पर कोलू घाट मंदिर के पास ट्रैक्टर चालक कैलाश रैकवार को पकड़कर कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और ट्रैक्टर में आग लगा दी। इसी बीच ग्राम हरदौट निवासी इरशाद मंसूरी घटनास्थल पर पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस व डायल हंड्रेड ने पहुंचकर लोगों को वहां से अलग किया और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और नगर पालिका की दमकल को बुलवा लिया। दमकल चालक शमसुद्दीन खां ने ट्रैक्टर की आग को बुझाया। पुलिस ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर थाने ले आई है। सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!