Advertisement

दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार:बाइक पर आए थे 3 बदमाश, सामान व रुपए लूट कर ले गए..!!

दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार:बाइक पर आए थे 3 बदमाश, सामान व रुपए लूट कर ले गए..!!

अयुब हाथीतला की रिपोर्ट

बाड़मेर

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर शहर में 2 दिन पहले सोमवार को एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और दुकानदार से मारपीट व लूट मामले में 2 आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी अभी भी फरार है।

सोमवार शाम को 3 बदमाश दुकान में घुसे और तोड़फोड़ करते हुए दुकानदार के साथ मारपीट की। सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे व अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मंगलवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

शराब के लिए मांगे से पैसे
कोतवाली थाने में महिपाल सिंह पुत्र सोनसिंह निवासी आकोना जिला सिरोही हाल गांधी नगर बाड़मेर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि सोमवार शाम को 7 बजे रतनसिंह पुत्र वीरसिंह निवासी महाबार व 2 अन्य व्यक्ति हाथों में डंडे व सरिए लेकिए गांधी नगर स्थित किराणे की दुकान में घुसे। दुकान पर खेतसिंह काम करता हैं, उससे शराब के लिए इन बदमाशों ने पैसे मांगे।

मना करने पर की मारपीट
खेतसिंह ने रुपए देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद गल्ले में रखे रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
डीएसपी रमेश शर्मा के सुपरविजन में कोतवाल लेखराज सियाग व उनकी टीम ने आरोपी रतनसिंह पुत्र वीरसिंह राजपूत निवासी महाबार व नेमाराम पुत्र मुकनाराम मेघवाल निवासी महाबार को पकड़ने मे सफलता हासिल की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है अयुब हाथीतला की रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!