सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
तिल की तासीर गर्म होती है। लोग इसलिए इसे सर्दी में शौक से खाते हैं। कोई इसे दूध के साथ खाता है तो कोई इसे गुड के साथ सर्दी का मौसम आ रहा है। ये ऐसा मौसम है जिसमें लोग आराम से अपनी डाइट को फॉलो कर सकते है। इस मौसम के खाने का अलग ही स्वाद आता है। इसलिए हम आज एक चीज के बारे में बात करेंगे जिसका सेवन आप कई प्रारूप में कर सकते हैं। तिल जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन सर्दी में बहुत किया जाता है। तिल को सेहत के लिए सुपनफूड भी माना जाता है। यह बीज दिखता छोटा है लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े देखने को मिलते हैं। तिल का सेवन आपकी कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बना देगा जिससे आप जल्दी बीमार नहीं पड़ने से बचेंगे। तिल शरीर को गर्म रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जोड़ों के दर्द से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए तिल एक प्रभावी उपचार के रूप में कार्य करता है। तिल की तासीर गर्म होती है,जिससे ठंड के मौसम में तिल का सेवन करने से शरीर गर्म रहता है।
क्या है तिल खाने के फायदे
हड्डियां मजबूत होगी-तिल को कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। तिल का सेवन करने से हड्डियों की मजबूती में सुधार होता है। यदि आप प्रतिदिन 200 ग्राम सफेद तिल का सेवन करते हैं, तो यह आपकी दैनिक कैल्शियम की आवश्यकता को पूरा कर सकता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों में दर्द कम होता है और उनकी ताकत बढ़ती है। इसके अलावा,यह जोड़ों के दर्द की समस्या को भी हल करने में सहायक होता है।
एनर्जी से भरपूर-सफेद तिल का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त होती है। यदि आप दिन में एक मुट्ठी तिल का सेवन करते हैं, तो इससे आलस्य, कमजोरी और थकान दूर हो जाती है। आपका शरीर सक्रिय रहेगा और आप खुद को पूरी तरह से स्वस्थ महसूस करेंगे। इसके अलावा, ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों से भी आप सुरक्षित रहेंगे।
पाचन के लिए सही-तिल का उपयोग करने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। इससे आपको शरीर के दर्द, जोड़ों के दर्द और सर्दी से राहत मिलती है। सफेद तिल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और पाचन तंत्र सही रहता है। तिल में कैल्शियम के साथ-साथ जिंक,कॉपर,मैग्नीशियम और स्वस्थ वसा भी मौजूद होते हैं,जो आर्थराइटिस और हृदय रोगियों के लिए लाभकारी होते हैं। तिल का सेवन हम कई तरीके से कर सकते हैं। कई लोग इसका सेवन लडडू बनाने के रूप में करते हैं तो कई इसे दूध के साथ खाना पसंद करते हैं। तिल का सेवन हमें गर्मी देता है। सर्दियों में तिल की गजक की डिमांड ज्यादा बढ़ जाती है।