अमृत 2.0 योजना के तहत जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
पलवल-22 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से अमृत 2.0 योजना के तहत आज होडल शहर के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री पुनीत मक्कड़ जी ने की। जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन बी.आर.सी. विश्वास सहरावत ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का विषय “जल सरंक्षण” रखा गया। पिछले तीन दिनों से स्कूल में प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही थी। जिसमें कक्षा नौवीं से बाहरवी तक के पचास छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पूरे स्कूल में पहले केवल 50 छात्र छात्राओं का चयन करना कठिन था इसलिए प्रतियोगिता से पहले भी विद्यार्थियों की पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई जिसमें 50 विद्यार्थियों का चयन किया। सभी विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर रंगों द्वारा जल संरक्षण पर अलग-अलग संदेश देते हुए सुंदर-सुंदर चित्र बनाए। पहले तीन स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र के साथ शील्ड प्रदान की गई व अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति- पत्र प्रदान किए गए। जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने सभी बच्चों को पहले जल संरक्षण के विभिन्न तौर तरीकों के पर में जानकारी विस्तार से दी। इसके साथ पानी की बचत करने से क्या क्या फायदे मानव जाति को जाएंगे इस पर भी चर्चा की। विभाग द्वारा दिए जाने वाले पानी सीवर के कंसेशन के बारे में बताया ।
प्रिंसिपल पुनीत मक्कड़ ने विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि जिस तरह जल बिना मछली का जीवन असंभव है, उसी तरह जल बिना हमारा जीवन भी असंभव है। अगर जल नहीं होगा, तो धरती पर पेड़-पौधे भी नहीं होंगे। धरती पर हर प्रकार का जीवन जल पर ही निर्भर करता है। जल के अभाव में मानव जाति पर मंडराने वाले संकटों के प्रति आगाह किया। हमे जल की बचत के लिए छोटे-छोटे प्रयासों को व्यवहार में लाने की सलाह दी। उन्होंने केवल उतने ही पानी का उपयोग करने की सलाह दी, जितनी आवश्यकता है। घर पर खराब टोटी को बदलने, ब्रश करते समय टोटी खुली नहीं छोड़ने, पाइप लगाकर वाहनों को धोने आदि से बचने की सलाह दी।
इस अवसर पर अध्यापक परवीन कुमार, अमित कुमार, गजेंद्र ओर बबीता देवी अध्यापिका मौजूद थे।


















Leave a Reply