Advertisement

बीकानेर-1.दहेज के लिए टूटा विवाहिता का घर पति सहित 6 के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप मामला दर्ज। 2. पुंदलसर के युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज। 3. गांव में रंजिश के बिना युवक पर हमला,तोड़ा पैर इलाज भी नहीं करने दिया मामला 4. पूनरासर में किसानों का धरना जारी,कार्य में देरी पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी 5.श्रीडूंगरगढ़ में डेंगू पर खंड स्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.दहेज के लिए टूटा विवाहिता का घर पति सहित 6 के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप मामला दर्ज।

कस्बे के बिग्गाबास निवासी गंगा उर्फ पार्वती पुत्री रामलाल सुनार ने आड़सर बास निवासी अपने पति सांवरमल, सास गीता, देवर चंदनमल, जेठ सुशील, जेठानी माया व ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 14 मार्च 2023 को सांवरमल के साथ हुआ और करीब सात माह पूर्व ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। उसने बताया कि पीहर वालों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया लेकिन दो लाख नगद व सोने का कड़ा नहीं देने आरोपियों ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीहर वालों ने घर बसाने का प्रयास किया परंतु आरोपी नहीं माने और घर से निकालकर उसके स्त्रीधन पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

2.पुंदलसर के युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज

क्षेत्र के गांव पुंदलसर में 19 अक्टूबर को एक युवक संतोष को उसकी दुकान से बुला कर अपने साथ ले जाने एवं रात को करीब 12.30 बजे मारपीट कर गंभीर घायल अवस्था में बीकानेर ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवा कर फरार हो गए मामले में बड़ी खबर आ रही है। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत कुमार ने बताया कि बीकानेर ट्रोमा सेंटर में दौराने इलाज युवक संतोष नायक की मौत हो गई है। इस संबध में मृतक युवक के भाई ने पुंदलसर गांव के ही 5 नामजद एवं 4-5 अन्य युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने इस संबध में चार जनों को हिरासत में लिया हसि। दर्ज करवाए गए मामले में जानलेवा हमले के साथ अब हत्या की धाराएं लगा दी गई है।

3.गांव में रंजिश के बिना युवक पर हमला,तोड़ा पैर इलाज भी नहीं करने दिया मामला दर्ज।

क्षेत्र के गांव धनेरू निवासी मंगलदास पुत्र रामाकिशनदास स्वामी ने इसी गांव के निवासी पूर्णाराम पुत्र तोलाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है मंगलदास ने बताया कि 16 अक्टूबर को उसका बड़ा भाई रूपदास चारा लाने के लिए ऊंटगाड़ा लेकर घर से निकला। उनके साथ बाबूलाल पुत्र भगवानाराम जाट भी जाता था। रूपदास ने बाबूलाल की ढाणी के सामने जाकर उसे आवाज दी तो उसकी माता ने बताया कि बाबूलाल तो किसी अन्य जने के साथ चला गया है। जब वह वहां से रवाना होने लगा तो पूर्णाराम पीछे से दौड़कर चौसंगी से रूपदास के साथ मारपीट की। आरोपी ने उसका दायां पैर तोड़ डाला। जब वह चिल्लाया तो बाबूलाल की माँ व अन्य लोगों ने उसे छुड़वाया। पूर्णाराम ने गांव में किसी को उसका ईलाज करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए ईलाज नहीं करने दिया। परिजन उसे उपजिला अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए यहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। रूपदास की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

4.पूनरासर में किसानों का धरना जारी,कार्य में देरी पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

पूनरासर के पास राजपुरा 132 केवी जीएसएस निर्माण की धीमी प्रगति से आहत किसानों ने भारतीय किसान संघ के बैनर तले धरना जारी रखा। सोमवार को धरने के 26वें दिन अधिकारियों और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों से वार्ता की और 15 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। किसान प्रतिनिधि तोलाराम जाखड़ ने काम में तेजी न आने पर 5 नवंबर से जीएसएस की तालाबंदी, सड़क जाम और श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी। इस मौके पर बीजेपी महामंत्री जगदीश पारीक ने समय पर कार्य न होने पर आंदोलन उग्र होने की संभावना जताई।

5.श्रीडूंगरगढ़ में डेंगू पर खंड स्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

डेंगू के बढ़ते मामलों के चलते सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में खंड स्तरीय बैठक हुई। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने एंटी- लार्वल गतिविधियों पर जोर देते हुए चिकित्सा संस्थानों को स्क्रीनिंग और मरीजों के फॉलोअप में सक्रियता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में 2 पुरुष और 10 महिला नसबंदी का लक्ष्य तय किया गया। इस दौरान IHIP पोर्टल पर सभी एंट्री समय पर करने, टीकाकरण और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राकेश थालोर ने कायाकल्प और नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस से जुड़े निर्देश साझा किए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!