Advertisement

आगरा कस्बा फतेहपुर सीकरी के गांव तेरा रावत में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को किया खंडित,लोगों ने विरोध में किया प्रदर्शन

बंटी कुरेशी संवाददाता सत्यार्थ न्यूज़

आगरा कस्बा फतेहपुर सीकरी के गांव तेरा रावत में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को किया खंडित,लोगों ने विरोध में किया प्रदर्शन

ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा कस्बा फतेहपुर सीकरी गांव तेरा रावत में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की
मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया. मामले की जानकारी होने पर सोमवार की सुबह लोगों की भीड़ जुट गई थाना फतेहपुर सीकरी कोतवाली के अंतर्गत तेरा रावत गांव में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया. मामले की जानकारी गांव के ही लोगों ने आजाद समाज पार्टी के पद अधिकारियों को दी विधानसभा अध्यक्ष रामकुमार बौद्ध को मिली जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर सीकरी कोतवाली धर्मेंद्र दया को जानकारी देते हुए तेरा रावत गांव पहुंचे रोष जताया है. सोमवार को लोगों ने देखा तो मूर्ति का ऊपरी और निचला हिस्सा टूटा हुआ था.

घटना के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन भी किया. ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले पहले भी मूर्ति को खंडित किया गया था.स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह जैसे ही मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष रामकुमार बोथ को हुई, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबंधित जानकारी देते हुए वीडियो को साझा करके अपनी नाराजगी व्यक्त की. लिखा कि बाबा साहेब की मूर्ति को ही क्यों तोड़ते है यह बेहद शर्मनाक घटना है. पूर्व में घटित घटनाओं का अगर प्रशासन ने संज्ञान लिया होता तो इस तरह की घटना दोबारा नहीं होती. गांव के लोगों ने बताया कि गांव में आंबेडकर की मूर्ति लगी है. सोमवार की सुबह लोगों ने देखा तो मूर्ति का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह खंडित किया गया था.
थाना प्रभारी धर्मेंद्र दहिया बोले होगी होगी कार्रवाई :जानकारी मिलने के बाद आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष फैसल खान भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए. उन्होंने कहा कि मूर्ति को खंडित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी. इस तरह की घटना बर्दाश्त योग्य नहीं है. पुलिस-प्रशासन जांच कराकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करे. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बार-बार इस तरह की घटना हो रही है. कुछ लोग अमन चैन बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं.
थाना प्रभारी धर्मेंद्र दहिया ने कहा बताया कि यह बेहद ही निंदनीय कृत्य है. उन्होंने कहा कि स्थानीय थाना पुलिस को अतिशीघ्र ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!