Advertisement

बीकानेर-विधायक ताराचंद सारस्वत ने उच्च शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, श्रीडूंगरगढ़ के महाविद्यालयों में नए विषयों की शुरुआत की मांग

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र के दो प्रमुख महाविद्यालयों में नए विषय शुरू करने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा को पत्र लिखा है। उन्होंने श्रीमती सदु देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय में गृह विज्ञान और संस्कृत साहित्य तथा राजकीय महाविद्यालय में एम.ए. (हिन्दी साहित्य) शुरू करने की अनुमति देने का आग्रह किया है। विधायक सारस्वत ने अपने पत्र में कहा कि श्रीमती सदु देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय क्षेत्र की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का एकमात्र विकल्प है, लेकिन गृह विज्ञान और संस्कृत साहित्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों की कमी के कारण छात्राओं को 70 किलोमीटर दूर बीकानेर जाना पड़ता है। यह आवागमन न केवल आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है, बल्कि मानसिक तनाव भी उत्पन्न कर रहा है। इसी तरह, उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में एम.ए. (हिन्दी साहित्य) की पढ़ाई उपलब्ध नहीं होने से स्थानीय छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए बीकानेर जाना पड़ता है। ग्रामीण परिवारों के लिए यह अतिरिक्त खर्च और कठिनाई का कारण बन रहा है, क्योंकि अधिकांश परिवार कृषि पर निर्भर हैं। विधायक सारस्वत ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इन विषयों की शुरुआत जरूरी है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री से जल्द इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!