Advertisement

बीकानेर-1.एकराय होकर युवक की पिटाई गम्भीर घायल ट्रॉमा में भर्ती मामला दर्ज। 2. पड़ोसियों में विवाद, पति का सर फोड़ा, पत्नी से मारपीट कर छीने गहने मामला दर्ज।

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.एकराय होकर युवक की पिटाई गम्भीर घायल ट्रॉमा में भर्ती मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव पुंदलसर में शनिवार को कुछ लोगो ने एकराय होकर एक युवक के साथ जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक को पाइप से जमकर मारपीट की जिससे युवक गंभीर घायल हो गया घायल युवक को बीकानेर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए युवक के भाई में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि पुदलसर निवासी केसरीचंद नायक ने इसी गांव के दुर्गाराम, भंवरलाल, राजूराम, मघाराम, हंसराज व अन्य 4-5 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। केसरीचंद ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी मघाराम उसकी दुकान आए और उसके छोटे भाई को अपने साथ ले गए देर रात करीब 12.30 बजे आरोपी हंसराज ने उसे फोन कर कहा कि तुम्हारे भाई के चोट लग गई है उसे बीकानेर ट्रॉमा ले जा रहे है। वहां परिवादी पहुंचा तो घायल संतोष ने उन्हें आरोपियों के साथ पाइप से मारपीट करने की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में फरार आरोपियों के चार परिजनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ करेंगे।

2.पड़ोसियों में विवाद, पति का सर फोड़ा, पत्नी से मारपीट कर छीने गहने मामला दर्ज। पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालू रोड़ स्थिति बालाजी नगर में पड़ोसियों में हुए विवाद इतना बढ़ गया कि विवाद में एक व्यक्ति का सर फोड़ने ओर पत्नी के साथ मारपीट कर गहने छीन लेने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाया गया है। परिवादी पुष्पा देवी जाट ने पुलिस को बताया कि वो 19 अक्टूबर को सुबह अपने घर के बाहर चुग्गा डालने आई थी। तभी उसकी पड़ोसी चंदा देवी सिद्ध आ गई व उसे गालियां निकालने लगी। वहां से पुष्पा देवी अपने घर आ गई तो रात करीब 8.30-9 बजे आरोपी चंदा देवी बेनीसर निवासी अपने भाई ओमनाथ व अन्य 6-7 लोगो के साथ जबरन उसके घर में घुस गई आरोपियों ने एकराय होकर पुष्पा देवी व उसके पति मुकेश के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। आरोपियों ने उनके घर में पत्थर भी फेंके और उसके पति मुकेश का सर फोड़ दिया। आरोपीयो ने सोने व चांदी की चैन भी छीन ली। शोर सुनकर मौके पर आस-पास के लोगों के आ जाने से आरोपी भाग गए व दुबारा मौका मिलते ही जान से मार देने की धमकी भी दी। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!