सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
1.नेशनल हाइवे पर शिक्षण संस्थान के पास होटल में धूम्रपान सामग्री बेचने पर एक युवक गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थिति एक निजी शिक्षण संस्थान सेसोमू के पास लड्डू गोपाल भोजनालय में बिना लाइसेंस के धूम्रपान सामग्री बेचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर करीब 12 बजे बीदासर रोड पर गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेसोमू स्कूल के पास एक होटल में धूम्रपान सामग्री बेची जा रही है। जिस पर कार्रवाई करते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाना के उपनिरीक्षक धर्मपाल टीम सहित होटल पर दबिश दी। मौके पर विशाल पुत्र किसन भार्गव (18), निवासी गंगाशहर, बीकानेर को बिना लाइसेंस धूम्रपान सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने होटल में रखे सामान की जांच की,जिसमें 48 बिडी बंडल,15 गणेश छाप जर्दा पाउच,और एक पैकेट क्लासिक आइकॉन सिगरेट बरामद हुए। पूछताछ में विशाल ने कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं किया। चूंकि यह सामग्री विद्यालय क्षेत्र के 100 मीटर के दायरे में बेची जा रही थी, पुलिस ने धारा 9/11 राजस्थान धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक मलकीयत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि विद्यालय आसपास धूम्रपान सामग्री बेचने या उपयोग करने से बचे।
2. तेज आवाज में ट्रेलर चालक ने तेज आवाज में बजाए गाने, पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ नेशनल हाइवे घुमचक्कर के पास गुरुकृपा हॉस्पिटल के सामने तेज आवाज में गाने बजाने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक ट्रेलर चालक को गिरफ्तार किया। देर रात करीब 11 बजे जब पुलिस गश्त के दौरान आरोपी को ट्रेलर के साथ पकड़ा गया थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सदाम, पुत्र कल्लू उर्फ अपूर्व (36 वर्ष),निवासी लेवड़ा, जिला भरतपुर, ट्रेलर चलाते हुए तेज आवाज में गाने बजा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रेलर को गुरुकृपा हॉस्पिटल के सामने रुकवाया पुलिस ने घूमचक्कर बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की थी, तभी बीकानेर की ओर से आता ट्रेलर तेज आवाज में गाने बजाते हुए दिखाई दिया। अस्पताल के सामने तेज गानों की शोर गुल से मरीजों व नागरिकों को परेशानी हो रही थी। पूछताछ पर चालक ने कोई लाइसेंस या परमिशन नहीं दिखाया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच हेड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंपी गई है।
3.कुख्यात अपराधी भानिनाथ उर्फ भानिडा को पुलिस ने करवाया पैदल मार्च ।
बाड़मेर में कुछ दिन पहले एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर शहर में पैदल घुमाया उसी तर्ज पर आज श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में लुट, नकबजनी, फायरिंग, जानलेवा हमले,मारपीट,चोरी आदि अपराधों के 46 से ज्यादा मामलों में वांछित और फरार कुख्यात अपराधी भानीनाथ उर्फ भानीडा को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। भानीनाथ पर क्षेत्र में लगातार लोगों को धमकाने व गवाहों मुखबिरों को डराने के आरोप भी लगे है। ऐसे में पुलिस ने हथकड़ी लगा कर भानीनाथ का श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने से घूमचक्कर होते हुए बाजार तक पैदल मार्च निकाला गया। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के घूमचक्कर और बाजार में क्षेत्रवासियों को फिल्मी सीन देखने को मिला जब श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के कुख्यात अपराधी का पैदल जुलूस निकाला गया साथ ही पुलिस ने ये संदेश देने की कोशिश की गई कि अपराधियों में भय आमजन में विशवास इस दौरान हेडकांस्टेबल हरिराम मीणा सहित क्यूआरटी टीम के जवान मौजूद थे। कमांडो फोर्स के स्पेशल ड्रेस में और हथियारबंद जवानों के बीच में हथकड़ी पहने अपराधी को देख कर क्षेत्रवासी खासे रोमांचित हुए हुए। भानी नाथ की गिरफ्तारी के बाद वह पांच दिनों के रिमांड पर चल रहा है पुलिस विभिन्न मामलों में उससे पूछताछ कर रही



















Leave a Reply