सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
राजस्थान में उपचुनाव के लिए बीजेपी ने राजस्थान की 7 में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने दौसा सीट से मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को प्रत्याशी बनाया है। सलूंबर सीट पर दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी मीना को उम्मीदवार घोषित किया है। झुंझुनूं सीट से राजेंद्र भांबू, देवली-उनियारा से राजेंद्र गुर्जर, खींवसर से रेवंत राम डांगा,रामगढ़ से सुखवंत सिंह को टिकट दिया है। एक सीट पर भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।



















Leave a Reply