Advertisement

पांच साल बाद देश-दुनिया के प्लेटफार्म पर अलग दिखाई देगा पलवल जिला : गौरव गौतम

पांच साल बाद देश-दुनिया के प्लेटफार्म पर अलग दिखाई देगा पलवल जिला : गौरव गौतम

– पलवल जिला को पहुंचाएंगे विकास की नई बुलंदियों पर : राज्यमंत्री

– सकारात्मक भावना के साथ करवाएंगे जिला की तरक्की व विकास, बोले राज्यमंत्री गौरव गौतम

*पलवल-19 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा 
हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम ने कहा कि वे सकारात्मक भावना के साथ सब को साथ लेकर इलाके की तरक्की व विकास के लिए लिए संकल्पित हैं। हम सब मिलकर सकारात्मक भावना के साथ पलवल की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद देश-दुनिया के प्लेटफार्म पर पलवल जिला अलग दिखाई देगा। राज्यमंत्री गौरव गौतम शनिवार को पलवल स्थित लोकनिर्माण विश्राम गृह में अनौपचारिक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम का लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचने पर बुक्का देकर स्वागत किया। 
राज्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर पलवल जिला को विकास की नई बुलंदियों पर पहुचाएंगे, जिसमें सभी का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके जीतने से पलवल जिला के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा व जोश का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी जिला व देश की तरक्की की राह वहां की कनेक्टिविटी से खुलती है। उन्होंने कहा कि वे पलवल जिला को और अधिक बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे, जिसमें विभिन्न प्रकार की कनेक्टिविटी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर पलवल जिला को साफ-स्वच्छ व भव्य बनाएंगे। पलवल जिला को शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता के मामले में और अधिक बेहतर बनाएंगे तथा पलवल जिला के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के दीपावली पर नौकरियों का बेहतरीन तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी भर्ती में बिना पर्ची-बिना खर्ची के भर्ती करने के फैसले ने युवाओं के भविष्य को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में भी युवाओं को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को लेकर सख्त है और जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इलाके की जनता व कार्यकर्ताओं को उन्हें विधानसभा भेजने पर आभार जताया। इस मौके पर विधायक होडल हरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, हरेंद्रपाल राणा, वीरपाल दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर में इससे पहले प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने पर विधायक गौरव गौतम के स्वागत में हुड्डा सेक्टर दो से लेकर लोक निर्माण विश्राम गृह तक रोड शो भी निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह राज्यमंत्री एवं पलवल के विधायक गौरव गौतम का भव्य अभिनंदन किया गया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!