Advertisement

बीकानेर-नेशनल हाइवे पर दुर्घटना में घायल हए पिता बेटी ने लगाया डकैती का आरोप, मामला दर्ज।

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ थाने में संजय गांधी कॉलोनी, प्रताप नगर निवासी दिव्या पंवार ने अपने पिता रामेश्वरलाल पंवार के साथ श्रीडूंगरगढ़-रतनगढ़ रोड पर हुई दुर्घटना और डकैती का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि जोधपुर निवासी दिव्या पंवार पुत्री रामेश्वरलाल जीनगर ने थाने में रिपोर्ट दी की घटना 13 सितंबर 2024 की रात करीब 11 बजे की है। बीकानेर से रतनगढ़ के लिए अपनी बाइक पर जा रहें थे। रात करीब 11 बजे के आस पास उसके पिता रामेश्वरलाल जब अपनी बाइक से रतनगढ़ जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे उनका बाइक संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर गिर गए और वे बेहोश हो गए। दुर्घटना के बाद, मौके पर मौजूद अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी बाइक, हेलमेट, और पर्स सहित एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक की आरसी, इंश्योरेंस दस्तावेज़ और 5000 रुपये नकद लूट लिए। घटना की सूचना मिलने पर रामेश्वरलाल को पहले बीकानेर के PBM अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर चोटों के चलते जोधपुर के MDM अस्पताल रेफर किया गया। जांच में पता चला की उनके दाएं पैर व हाथ मे फैक्चर है।हालांकि हेलमेट होने के कारण सिर पर गंभीर चोट नहीं आई। लगभग 22 दिन इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई, लेकिन दुर्घटना के मानसिक आघात से वे अभी भी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। दिव्या पंवार ने पुलिस से मांग की है कि डकैती और दुर्घटना में शामिल अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी जाए और उनके पिता का लूटा गया सामान वापस दिलाया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई रविंद्र सिंह को सौंप दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!