सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
1.मामलों में वांछितों के खिलाफ कार्रवाई, ईनामी सहित तीन गिरफ्तार
आईजी बीकानेर के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ और वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पांचू पुलिस ने एरिया डॉमिनेंस अभियान के तहत की है। पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई पुलिस टीम ने 24 जुन 2022 को परिवादी राजुराम द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में कार्रवाई करते दो सालों से फरार चल रहे ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपित ने उसके घर के ताले तोड़कर रूपए और सामान ले गए थे। वहीं, दूसरी कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे 2500 के इनामी उम्मेदाराम उर्फ उम्मेद को गिरफ्तार किया है, जो कि नशीले पदार्थो के मामले में फरार चल रहा था। इसी तरह तीसरी कार्रवाई 22 जुलाई को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 18 किलो डोडा जब्त किया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसके चलते आज पुलिस टीम ने वांछित जेठाराम को गिरफ्तार है।
2.कोटगेट पुलिस ने 29 स्थानों पर दबिश देकर पकड़े 13 आरोपी
बीकानेर पुलिस द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय एरिया डॉमिनेंस अभियान चलाया गया। जिसके तहत थाना स्तरों पर कार्रवाई की गयी। जिसमें कोटगेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना स्तर पर पुलिस की तीन टीम में 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने 29 स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने पूर्व में चोरी, छीनाझपटी, चालानशुदा, आदतन अपराधी, वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने रानी बाजार निवासी विक्रम कोड़ा,भगवानपुरा बस्ती के रहने वाले मनोज किश्मीदेसर के रहने वाले अशोक, आदिल, प्रशांत, लीलाधर गहलोत, महावीर अग्रवाल, नवरतन अग्रवाल,पंकज रामावत मनोज,ललित सोनी,मो. अहमद,शाकिर,मनोज को गिरफ्तार किया है।
3.फंदे से लटका मिला युवक का शव परिजनों ने पत्नी और उसके दोस्त पर जताया हत्या का शक
अनूपगढ़ जिले के समेजा कोठी थाना क्षेत्र के गांव 5 केएसडी निवासी एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मामले में मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली, लेकिन कुछ ही देर बाद मृतक के परिजनों की तरफ से मृतक के दोस्त और मृतक की पत्नी पर हत्या का संदेह जताया तो पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लेकिन परिजनों की तरफ से शव लेने से इनकार कर दिया और हत्या का मामला दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। मृतक युवक रामेश्वर उर्फ लाली मूलतः समेजा कोठी थाना क्षेत्र के गांव 5 केएसडी का रहने वाला है। हाल ही में वह अनूपगढ़ के शारदा स्कूल के सामने एक घर में अपनी पत्नी के साथ किराए पर रह रहा था। गुरुवार सुबह मकान मालिक लखविंदर सिंह को उस घर में से बदबू आ रही थी जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर का दरवाजा खोला तो घर के एक कमरे में रामेश्वर उर्फ लाली का शव लटकता हुआ मिला। नीचे जमीन पर खून भी बिखरा हुआ था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मृतक का भाई मौके पर पहुंचा और पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली गई। पुलिस ने परिजनों की लिखित रिपोर्ट के आधार पर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमॉर्टम करवाने लगे तो इसी दौरान मृतक के पिता तथा अन्यों ने हत्या का संदेह जताया। जिस पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने शाम को जब पुलिस ने शव की सुपुर्दगी दी तो परिजनों ने दिए गए परिवाद पर हत्या के आरोप का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया। इस मामले में पहले मृतक के बड़े भाई रायसाहब पुत्र मोहनलाल निवासी चक 5 केएसडी पुलिस थाना समेजा कोठी ने पुलिस को लिखवाया कि उसका छोटा भाई रामेश्वरलाल उर्फ लाली (25) करीबन 2 महीने से बाहर रहता था। उसकी पत्नी सुनीता भी उसके साथ रहती थी। उनके एक बच्ची उम्र 3 वर्ष की है। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर वह व उसके परिवार के सदस्य लखविन्द्र सिंह के मकान में बने कमरे में गए तो उसके भाई रामेश्वरलाल उर्फ लाली की लाश पंखे से लटकी हुई थी व बदबू आ रही थी। शव के नीचे फर्श पर खून जमा था।
वहीं बाद में मृतक के पिता मोहनलाल पुत्र लूणाराम ने पुलिस को परिवादिया कि उसके बेटे ने अपनी मर्जी से छत्तीसगढ़ की सुनीता के साथ विवाह किया था। रायसिंहनगर में किराये पर मकान लेकर रहता था। परिवाद में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए कहा कि लाली उर्फ रामेश्वर और अन्य दोनों ब्लैक का काम करते थे। उसके बाद वह लाली उर्फ रामेश्वर की 4 साल सजा भुगतने के बाद जमानत करवाकर लाया था। नामजद आरोपी ने 28 सितंबर को लाली उर्फ रामेश्वर को फोन का अनूपगढ में बुला लिया तथा अनूपगढ में उसका पुत्र शारदा स्कूल के पास कमरा लेकर पत्नी सुनीता के रहने लगा। उसके बाद उसके पुत्र ने अपनी माता को 14 अक्टूबर को फोन करके बताया कि वह अपनी पत्नी को बीकानेर चढाने जा रहा हूं, उसके बाद घर आउगा। उसके बाद से आज तक उसके बेटे का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी तथा उसके पुत्र की पत्नी सुनीता दोनों मि थे। जिन्होंने लाली उर्फ रामेश्वर को जान से मार दिया और आत्महत्या का नाम देने के लिए शव फांसी पर लटका दिया जबकि मेरे पुत्र को आरोपी व सुनीता ने जान से मारा है।
4.अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर के कालू थाना क्षेत्र में एक अधेड़ द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां पर 56 वर्षीय मनीराम पुत्र मानाराम खाती ने सुसाइड़ कर लिया। इस सम्बंध में चुन्नीलाल खाती ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता व छोटा भाई खेत में मोठ निकलवाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान कई देर तक जब पिता नहीं दिखे तो आसपास पता किया। इस दौरान मनीराम खेत में फांसी से लटके हुए मिले। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
5.फर्जी वैवाहिक इकरारनामा व शपथ पत्र तैयार कर हड़पे रुपए, गहने व मोबाइल चोरी करने का भी आरोप
फर्जी वैवाहिक इकरारनामा व शपथ पत्र तैयार कर डेढ़ लाख रुपए हड़पने तथा गहने, रुपए व मोबाइल चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए जैसा निवासी रामदयाल पुत्र श्रवणराम ने नौ नामजद लोगों के खिलाफ लूणकरणसर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। घटना 13 मार्च 2024 से 18 मार्च 2024 मध्य होना बताया है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने एकराय होकर फर्जी कूटरचित वैवाहिक इकरानामा व शपथ पत्र तैयार कर उसे उपयोग में लेकर छल से उससे डेढ़ लाख रुपए हड़प लिये। आरोप है कि उसके गहने, रुपए व मोबाइल भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर नाल निवासी त्रिलोक सिंह, नैनिया सियाना निवासी महावीर खाना, पुलिस थाना कोलायत निवासी दिलीप सिंह, नैनिया सियाना निवासी मोडे खान, रूपसिंह, सपना, गुडिय़ा, संदीप व दनमानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

















Leave a Reply