सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
1.शिक्षण संस्थान के पास धूम्रपान बेचते एक गिरफ्तार
कस्बे के सरदारशहर रोड पर एक शिक्षण संस्थान के पास 100 मीटर की परिधी में धूम्रपान बेचते हुए आड़सर बास के एक व्यक्ति इंद्रचंद को गिरफ्तार किया। एसआई धर्मपाल ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी से 5 बंडल देसाई बीड़ी,19 चालक बीड़ी बंडल,पांच पैकेट सिगरेट,14 गणेश छाप जर्दा पाउच,13 पाउच मिराज बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई इंद्रलाल को दी है।
2.शेरूणा में सरकारी स्कूल के पास धूम्रपान बेचते दो गिरफ्तार
शेरूणा थाना क्षेत्र पुलिस के एएसआई चैनदान ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए राउप्रावि राजपुरा के पास धूम्रपान बेचते हुए राजपुरा निवासी सुरेंद्रसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 6 बंडल देसाई बीड़ी व 20 तानसेन गुटखा, 20 जर्दा तानसेन, 5 गणेश छाप जर्दा जब्त किया। वहीं इसी स्कूल के पास रामदयाल को भी गिरफ्तार कर इससे 4 बंडल देसाई बीड़ी, 15 पाउच, 15 जर्दा तानसेन, 6 गणेश छाप जर्दा जब्त किया। दोनों मामले दर्ज कर पुलिस ने जांच एएसआई राजकुमार को दी है।
3.सड़क हादसा नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार
नेशनल हाईवे 11 पर हनुमान धोरा के पास एक कार डिवाइडर से टकराने से अनियंत्रित होकर पलट गई। कार रतनगढ़ की ओर से श्रीडूंगरगढ़ की आ रही थी, जिसमें एक युवक और एक युवती सवार थे। गनीमत रही कि दोनों को कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। कार के पलटने से सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया, लेकिन हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी को सड़क के किनारे हटाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया।
4.संघ का शताब्दी वर्ष का शुभारंभ, आज शाम होगा विद्यार्थी शाखा का पथसंचलन
विजयदशमी पर्व से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों द्वारा कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रात्रि 8.30 से 9.30 बजे तक कालूबास संयुक्त विद्यार्थी शाखा का पथ संचलन आयोजित किया जाएगा । कालुबास शाखा कार्यवाह ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष पर बड़े – बड़े कार्यक्रमों का आयोजन न कर गांव / बस्ती एवम् शाखा अनुसार कार्यक्रम करने का आग्रह है। इसी क्रम में आयोजित शाखा अनुसार संचलन का प्रारंभ सालासर पैदल यात्री संघ की चौकी के पास स्थित शाखा स्थान से प्रारंभ हो कर डूंगरमल नाई की चक्की, राजेंद्र जी चांडक के निवास के पश्चिम में पूनरासर बालाजी मंदिर से बोहरा गली से पूर्व की ओर नेहरू पार्क वाली गली से माहेश्वरी भवन, झंवर मंदिर से उत्तर की ओर ठाकुर जी मंदिर से यहाँ से पश्चिम की ओर ओमप्रकाश पांडिया की गली से हो कर नेहरू पार्क में समाप्त होगा। नगर में प्रथम बार शाखा अनुसार आयोजित संचलन की तैयारियों में सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।

















Leave a Reply