Advertisement

गाय सामने आने से गाड़ी का बिगड़ा संतुलन, पुल से टकरा खेतो मे पलटी गाड़ी, दो बहनो के इकलौते भाई की मौत।

गाय सामने आने से गाड़ी का बिगड़ा संतुलन, पुल से टकरा खेतो मे पलटी गाड़ी, दो बहनो के इकलौते भाई की मौत।

रिपोर्टर, रमन अग्रवाल हिसार-हरियाणा

हिसार, हांसी बरवाला मार्ग पर सामने गाय आने से संतुलन बिगड़ने पर स्कॉर्पियो सवार चार दोस्तो की गाड़ी रजवाहे के पुलिया से टकराकर खेतो मे पलटे हुए पेड से जा टकराई। सुबह करीब सवा आठ बजे हुए हादसे मे दो बहनो के इकलौते भाई 20 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। गनीमत रही कि हादसे मे उसके तीन दोस्त अमित,अखिल व विकास को खरोंच तक नही आई। अमित ने बताया कि घिराय गांव के चार दोस्त स्कॉर्पियो गाड़ी मे सवार होकर खानपुर गांव मे किसी काम से गए थे।वापस लौटते समय सिघड व घिराय रजवाहे से थोडा पहले गाड़ी के आगे गाय आने से हादसा हो गया।गाय को बचाने के चक्कर मे संतुलन बिगड़ने से गाडी रजवाहे के पुल की दीवार तोडते हुए धान के खेतौ मे पलटी खाकर सफेदे के पेड से टकरा गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!