Advertisement

कटनी थाना माधव नगर पुलिस अवैध सट्टा खिलाने वाले युवक को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

कटनी थाना माधव नगर पुलिस अवैध सट्टा खिलाने वाले युवक को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा


कटनी, माधव नगर पुलिस नें अवैध सट्टा खिलाने वाले एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर एक बड़ी कार्रवाई किया
उप-निरीक्षक के नेतृत्व में, पुलिस टीम ने कस्बा माधवनगर में सक्रिय अवैध सट्टा कारोबार का पर्दाफाश किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संतकवर राम वार्ड स्थित सिंधी कैम्प में एक व्यक्ति अवैध सट्टा खिलाकर अवैध रूप से लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना के आधार पर चीता आरक्षक अनूप सिंह, आरक्षक पंकज एवं स्थानीय पंचों की सहायता से संतकवर राम वार्ड सिंधी कैम्प में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रथम नागदेव उम्र 21 वर्ष, निवासी संतकवर राम वार्ड, सिंधी कैम्प, माधवनगर को एक पकड़ा गया जिसके पास से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसमें ऑनलाइन सट्टे की आईडी खुली हुई मिली। आरोपी के पास से बरामद सामग्री की कीमत जिसमे मोबाइल फोन कीमत 30,000 रुपए और नगद राशि 1,375 रुपए मिली। पूछताछ में आरोपी नें सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की। आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित्य नई खबर एवं विज्ञापन के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करें

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!