सत्यार्थ न्यूज-ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली
सुसनेर, सोयतकला
महाविद्यालय में हुआ तीन दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ

सुसनेर नगर में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में डॉ.जी. सी. गुप्ता के निर्देशन में तीन दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ हुआ । युवा उत्सव प्रभारी रमेश जमरा ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार तीन दिवसीय युवा उत्सव 18, 19 और 21 अक्टूबर 2024 तक साहित्यिक, सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। आज सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न मंच, वाद-विवाद- डिजिटल जागरुकता में युवाओं की भूमिका, भाषण- राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, स्थल चित्रण- भूखमरी और पोस्टर निर्माण- जलवायु परिवर्तन विषयों पर प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।भाषण प्रतियोगिता में ईश्वर सिंह सिसोदिया प्रथम, प्रश्न मंच में मोनिका प्रजापत,भूमिका भाटी तथा पूजा जाट की टीम विजेता रही। पोस्टर निर्माण में काशवी खान तथा स्थल चित्रण में मोनिका प्रजापत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता संयोजक का दायित्व आकांक्षा श्रीवास्तव,राजकमल नर्गेश तथा राम कुमार अंजोरिया,आरती नागर, काशीराम प्रजापति, मुकेश कुमार दांगी, डॉ रेखा चंद्रपाल निर्णायक रहे।आदिश कुमार जैन,सीमा मुवेल, श्रद्धा पाण्डे, मनोज कुमार दुबे आदि का सहयोग रहा


















Leave a Reply