Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रहने वाले खानाबदोश परिवारों को पक्का आशियाना देने की मांग, पढ़ें पूरी खबर, देखें फोटो।

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गाड़ियां लोहार के करीब 60 परिवार रहते है। खानाबदोश समुदाय के इन परिवारों ने लंबे समय से यह अपने अस्थाई आवास बना कर रह रहे है। इन गरीब परिवारों को भूमि का आवंटन करवाकर व पट्टा बनाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शामिल कर इनके रहने के लिए पक्का मकान बनाकर दिए जाए। गाड़िया लोहार परिवारों के लिए ये मांग भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई ने उठाई और इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को मांगपत्र सौंपा है। बीती रात लूणकरणसर से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे अर्जुनराम से मिलकर गुसाईं ने इस बारे में चर्चा करते हुए इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की। गुसाईं ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!