Advertisement

बीकानेर-शराब बन्दी के विरुद्ध धरना अनवरत 47वें दिन जारी हठधर्मी सरकार एवं प्रशासन जनता की आवाज नहीं सुन रहे – पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर आज 47वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी रहा। आज धरना स्थल पर पहुंच कर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि ये कैसी हठधर्मी सरकार एवं प्रशासन है जो जनता की आवाज ही नहीं सुन रहे है। आमजन 47 दिनों से अपने सामाजिक ताने बाने को बचाने एवं भावी पीढ़ी को नशावृति से बचाने हेतु गांव में शराब ठेका बन्द करने के लिए शान्ति पूर्वक आन्दोलन कर रहे है।सरकार एवं प्रशासन को जिम्मेदारी पूर्वक शीघ्र आमजन की मांग माननी चाहिए एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने कहा कि हम शान्ति पूर्वक लम्बे समय से गांव में शराब ठेका बन्द करने के लिए संघर्ष कर रहे है। लम्बे संघर्ष के उपरांत भी सरकार एवं प्रशासन हमारी मांग पर ध्यान नहीं दे रहे है।गांव के युवा एवं आमजन आक्रोशित हो रहे। शीघ्र मांग नहीं मानी गई तो हमें सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने जैसा निर्णय लेने को मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पूर्व प्रधान भागुराम सहू भी आमजन के हित में धरना स्थल पर पहुंचे। आज धरने पर पूर्व सरपंच बजरंग लाल चोटिया,पूर्व सरपंच,तिलोकरा,शेराराम चोटिया,लिच्छुराम,प्रभुराम चोटिया,तिलोकचंद चोटिया सत्यनारायण, भेराराम तेजाराम ,कुशलाराम मेघवाल ताजाराम मोहन नाई,नत्थूसिंह राजपूत,विजयसिंह चुन्नीलाल,रामनिवास लिछमनसिंह,सुगनाराम,श्याम सिंह भींवाराम,सीताराम,सांवरमल सहू बीरबलराम बलबीर,लेखराम दिनेश,केशराराम,बेगाराम मेघवाल किशन चोटिया बैठे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!