Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कारवाई, 103 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त आरोपी मौके से फरार, मामला दर्ज।

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

रेंज आईजी ओम प्रकाश पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक निकेत पारीक के सुपरविजन में आज अलसुबह पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला हथकड़ शराब बेचने वाले आरोपियों के घर पर पुलिस ने छापा मारा थाना अधिकारी इंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार पुंदलसर गांव में हथकड़ शराब बेचने की जानकारी पुलिस को मिली थी उसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर घर को घेरा गया तो घर में तीन जरीकेन रखे हुए मिले उसमें बेचने के लिए हथकड़ शराब भरी हुई थी। पुलिस ने तीन जरीकेन में 103 लीटर हथकढ़ शराब को जब्त किया गया वही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी बालू सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी पुनदलसर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना अधिकारी इंद्र कुमार सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह कांस्टेबल राजेश कुमार महिपाल राजवीर विनोद महेश बद्री लाल उजाला QRT टीम के प्रेम कुमार योगेश,किशन लाल,रणधीर रविंद्र कुमार गोपी राम ड्राइवर रामनिवास,राकेश कुमार की टीम द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!