सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
1.खेत की सींव के विवाद में बुजुर्ग के साथ मारपीट बीकानेर रेफर,तीन के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सोनियासर शिवदानसिंह में खेत की सीमा को लेकर हुए विवाद में तीन सगे भाइयों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। परिवादी देदाराम धतरवाल ने बीदासर तहसील के सोनियासर सुखराम निवासी सांवरमल, छोटूराम और मांगीलाल सुथार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका खेत सोनियासर गोगलियान की रोही में स्थित है, जबकि पास के खेत के मालिक सोहनराम सुथार का खेत उससे सटा हुआ है। बुधवार रात करीब 9 बजे आरोपियों ने दोनों खेतों के बीच बनी पुरानी सीमा रेखा को हटाकर अपने खेत में मिला लिया। जब देदाराम ने इसका विरोध किया, तो गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया। बीच- बचाव करने आए देदाराम के पिता आसुराम पर आरोपियों ने लोहे की छड़ और डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंपी है।
2.जैतासर के किशन जाखड़ बने नेत्रदानी, ग्रामीणों ने दिया सम्मान ।
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव जैतासर निवासी किशनलाल जाखड़ पुत्र भंवरलाल जाखड़ ने मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान कर मानवता के क्षेत्र में अपना नाम अमर कर लिया है। बता देवे जाखड़ का गत 14 अक्टूबर को तहसील के सामने एक्सीडेंट हो गया था एवं जाखड़ ने इलाज के दौरान 15 अक्टूबर को जयपुर एसएमएस चिकित्सालय में दम तोड़ दिया था। इसके बाद उनकी इच्छानुसार परिजनों की अनुमति से उनके नेत्र दान कर दिए गए आईबैंक सोसायटी जयपुर द्वारा उनके नेत्र संग्रहित किए गए एवं अब इनकी आंखों से दो अंधे लोगों को रोशनी मिल सकेगी। 42 वर्षीय जाखड़ का अंतिम संस्कार 16 अक्टूबर को गांव में हुआ एवं नेत्रदानी बनने पर सभी ग्रामीणों ने उन्हें सम्मान देते हुए अंतिम विदाई दी।
3. तोलियासर में तीन दिनों में लगेंगें बैरीकेट। ग्रामीणों व प्रशासन के बीच हुई वार्ता
क्षेत्र के गांव तोलियासर में आज सुबह हुए बस-ट्रक के हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे और एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया था हादसे के बाद ग्रामीणों ने रोड़ जाम कर प्रदर्शन किया था और बेरीकेट व ब्रेकर बनाने की मांग की थी ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने तीन दिनों में तोलियासर बस स्टैण्ड़ पर बैरीकेटिंग लगवाने का आश्वासन दिया है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद प्रशासन द्वारा गांव में प्रसिद्ध भैंरूजी धाम होने के बाद भी यातायात संबधी कोई व्यवस्था नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए स्टेट हाईवे को जाम कर दिया था। जाम तो पुलिस प्रशासन की समझाईश के बाद खोल दिया गया था एवं प्रशासन द्वारा वार्ता के लिए श्रीडूंगरगढ़ थाने में बुलाया गया। जहां थानाधिकारी इंद्रकुमार से हुई वार्ता के बाद प्रशासन ने आगामी रविवार से पहले पहले तोलियासर के स्टैण्ड़ पर बैरीकेटिंग लगाने का आश्वासन दिया। सिंह ने बताया कि ये बेरिकेटिंग केवल तोलियासर के लिए ही होगें एवं स्थाई रूप से गांव के स्टैण्ड़ पर लगाया जाएगा। इस दौरान स्टेट हाईवे टोल कम्पनी प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ब्रेकर निर्माण के संबध में भी कागजी कार्रवाही पूर्ण कर ब्रेकर बनवाने का आश्वासन भी दिया गया। वार्ता में गांव की और से गिरधारीसिंह सहित पृथ्वीराजसिंह, श्रवण सिंह, भैंरू सिंह,सुखदेव सिंह,कालू सिंह,कैलाश सिंह आदि शामिल हुए।
4.सालासर पैदल यात्री जय श्रीराम संघ मोमासर बास ने सालासर बालाजी के लगाई धोक मांगी मन्नतें
सालासर पैदल यात्री जय श्रीराम संघ मोमासर बास ने धूम धाम से यात्रा पूर्ण की बाबा के दर्शन कर धोक लगाई तथा मन्नतें मांगी व सुख समृद्धि की मंगलकामना की शरद पूर्णिमा के लिए बाबा के विशेष श्रृंगार हेतु 16 अक्टूबर को मन्दिर के पट रात्रि 8 30 बजे से 1 बजे तक बन्द होने के कारण आज सुबह दर्शन कर सकुशल गांव पहुंचे पदयात्रियों ने बताया कि इस दौरान बाबा की ध्वजा लेकर पूरे रस्ते में डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए बाबा के खूब भजन कीर्तन करते हुए सालासर पहुंचे यात्रा बहुत ही सुखद रही





















Leave a Reply