मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दूसरी बार हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने पर सैनी समाज में ख़ुशी की लहर
पलवल-17 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दूसरी बार हरियाणा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर सैनी समाज में खुशी की लहर है। ऑल इंडिया सैनी समाज के प्रदेश सचिव मानक चंद सैनी और सैनी समाज पलवल के प्रधान गुरदयाल सैनी व समाजसेवी हरिराम सैनी ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। मानक चंद सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार प्रकट करते है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए गए है। भाजपा सरकार में बिना पर्ची और बिना पर्ची के युवाओं को नौकरी प्रदान की गई है। सरकार ने सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किए है।

















Leave a Reply