Advertisement

बाल महोत्सव के तीसरे दिन बच्चों ने सांस्कृतिक मंच पर मचाया धमाल – आज होगा बाल महोत्सव का रंगारंग समापन्न

बाल महोत्सव के तीसरे दिन बच्चों ने सांस्कृतिक मंच पर मचाया धमाल
– आज होगा बाल महोत्सव का रंगारंग समापन्न

– ⁠
पलवल-17 अक्तूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा


उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा बाल भवन में आयोजित किए जा रहे बाल उत्सव 2024 के तहत गुरुवार को तीसरे दिन बच्चों ने सांस्कृतिक मंच पर धमाल मचाया। बाल महोत्सव का 18 अक्तूबर को रंगारंग समापन्न होगा।
बाल महोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं एसडीएम पलवल ज्योति ने दीप प्रज्वलन से किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें मंच प्रदान करते हैं। बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ-चढकर का भाग लेते रहना चाहिए, ताकि उनकी प्रतिभा उभर सके। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा डागर ने बताया कि इस उत्सव में आज भाषण, क्विज प्रतियोगिता, एकांकी नाटक और थिएटर नाटक, बेस्ट ड्रामेबाज, समूह नृत्य और स्केचिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्या डा. मोनिका, पितांबर, प्रधानाचार्य बलबीर सिंह, श्रीतिक दुआ, श्यामदत्त, सुमित, डालचंद, धमेंद्र, वंदना, सरोज, डा. राजकुमार और सूरज आदि शामिल रहे।
यह रहे परिणाम:-
सोलो क्लासिकल प्रतियोगिता के द्वितीय ग्रुप में गोलाया प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल की रिद्धि ने प्रथम, शांति पब्लिक स्कूल की पलक ने द्वितीय और विद्या भारती स्कूल के केशव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फन गेम्स प्रतियोगिता(गर्ल्स) के तृतीय गु्रप में बी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दुर्गा ने प्रथम, निशांत पब्लिक स्कूल की भावना ने द्वितीय और मोडिश पब्लिक स्कूल की गरिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं फन गेम्स प्रतियोगिता(बॉयज) के गु्रप तृतीय में बी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साहिल ने प्रथम, एस एन डी पब्लिक स्कूल के यशवीर ने दूसरा और निशांत पब्लिक स्कूल के प्रियांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस के दूसरे गु्रप में एस एन डी स्कूल के नवनीत ने पहला, बी के स्कूल की जेशना ने दूसरा और ओम इंटरनेशनल(के सी एम) स्कूल की दिशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस के तीसरे गु्रप में गोलाया प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल की पीहू ने प्रथम, डी पी एस स्कूल की जिया ने दूसरा और एस एन डी स्कूल ईशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस प्रतियोगिता के चौथे समूह में मां ओमवती स्कूल के कृष ने प्रथम, जी एस एस एस स्कूल भूलवाना के मनोज ने दूसरा और शांति पब्लिक स्कूल की भूमिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता के तीसरे गु्रप में गोलाया प्रोग्रेसिव स्कूल ने प्रथम, निशांत स्कूल ने दूसरा और विद्या भारती स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थाली पूजन और कलश सजाओ प्रतियोगिता के चौथे समूह में गोलाया प्रोग्रेसिव स्कूल की वंशिका ने प्रथम, बी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की विशाखा ने द्वितीय, एसएनडी पब्लिक स्कूल की पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थाली पूजन और कलश सजाओ प्रतियोगिता के तीसरे समूह में गोलाया प्रोग्रेसिव स्कूल की तनिशा ने प्रथम, केसीएम के मन्नत ने दूसरा, शांति पब्लिक स्कूल की श्रुति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दीया और कैंडल प्रतियोगिता के फाइनल परिणाम में गोलाया प्रोग्रेसिव स्कूल स्कूल की प्राची ने प्रथम, के सी एम स्कूल की पूर्वी ने द्वितीय और शांति पब्लिक स्कूल के विराट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!