Advertisement

बीकानेर-क्षेत्र के गांव रिड़ी के प्रसिद्ध हनुमान जी मन्दिर में शरद पूर्णिमा पर हुए अनेक विशेष आयोजन, हुआ कन्या भोजन का आयोजन

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-क्षेत्र के गांव रिङी में पुन्दरा बास स्तिथ प्रसिद्ध हनुमान जी मन्दिर में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष आयोजन हुआ मन्दिर के पुजारी चेतन महाराज ने बताया बाबा की विशेष पूजा अर्चना के साथ विशेष श्रृंगार किया गया।उसके बाद रात्रि में 12 बजे बाबा की विशेष आरती की गई जिसमें हर साल की तरह इस साल भी विशेष खीर व बूंदी का भोग लगाकर श्रृद्धालुओं में  वितरण किया गया।इससे पूर्व चतुर्दशी रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तथा आज सुबह बाल ब्रह्मचारी माधुराम की तपो भूमि पर हवन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए व आज सुबह कन्या भोजन का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में कन्याओं ने भोजन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!