Advertisement

बीकानेर-सड़क हादसा: तोलियासर बस स्टैंड पर बस और ट्रक की टक्कर, एक व्यक्ति घायल नाराज़ लोगो ने किया रोड़ जाम, कर रहे है ब्रेकर की मांग पढ़े पूरी खबर

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह तोलियासर ग्राम के बस स्टैंड पर एक बस और ट्रक की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, यह बस बीकानेर से सरदारशहर जा रही थी, जबकि ट्रक सामने से आ रहा था। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तुरंत निजी वाहन से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्रामीणों में आक्रोश कर रहे है। ब्रेकर  की मांग स्टेट हाइवे को किया जाम

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन दिनों क्षेत्र में चार दिवसीय मेला चल रहा है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर न तो कोई पुलिस जाप्ता मौ था और न ही बैरिकेड्स लगाए गए थे। इस हादसे ने क्षेत्र में प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह सहित अनेक युवा रोड जाम करते हुए तोलियासर में वाहनों की रफ्तार को धीरे करने के लिए ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहें है। ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रोड जाम भी कर दिया दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई है। मौके पर एसआई धर्मपाल व हैड कांस्टेबल देवाराम सहित पुलिस दल पहुंचा और रोड से जाम खुलवाया गया ग्रामीण ब्रेकर की मांग कर रहें है और उनकी मांग भी प्रशासन तक पहुंचाई गई है। फिलहाल पुलिस ने यातायात सुचारू करवाने की व्यवस्था की और क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाने के लिए क्रेन बुलाई गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!