सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
1.बड़ी कंपनियों के नाम पर बेचा जा रहा था नकली सामान, पुलिस ने जब्त कर दर्ज किया मुकदमा
बड़ी ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ अब पुलिस ने सख्ताई शुरू कर दी है। एक ऐसी ही कार्रवाई कोटगेट पुलिस द्वारा की गई है। जहां बड़ी ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली माल लोगों को बेचा जा रहा था। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और माल को जब्त करते हुए संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ कॉपीराईट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई शांति टॉवर की शॉप नंबर 207 में की गई। जहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली माल बेचा जा रहा था। पुलिस ने मौके से टाईटन कंपनी की लॉगो लगी 61 हाथ की घड़ी, फास्ट्रैक के लॉगो की 151 हाथ घड़ी, फास्ट्रैक के 40 चश्में, इस तरह कुल 252 नग पुलिस ने जब्त किये, जो बड़ी कंपनियों के नाम पर फर्जी है। पुलिस ने सुभाषपुरा मुख्य मार्ग निवासी रोकेन्द्र सिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह बडगुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच थानाधिकारी मनोज शर्मा कर रहे हैं।
2.तीन वाहन शो-रूम पर मारा छापा, 26 गाड़ियों को किया सीज
अवैध रूप से बेची जा रही सेकेंड हैंड गाडिय़ों के शो- रूम पर परिवहन विभाग ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। नोखा में परिवहन विभाग ने तीन ऐसे शो-रूम पर छापा मारा है, जहां से अवैध रूप से बेची जा रही 26 गाडिय़ों को सीज किया गया है। जानकारी के अनुसार परिवहन को विभाग को अवैध रूप से दुपहिया वाहन बेचे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर परिवहन विभाग ने तीन स्थानों पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग को सूचना मिली नोखा में एक बाजार में बिना परमिशन के कारे बेची जा रही है। जिस पर परिवहन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जांच में पाया कि अलग-अलग राज्यों से लाई गई कारें बेची जा रही थी। कारों पर टैक्स चोरी का अंदेशा है। परिवहन विभाग ने यहां 19 फोर-व्हीलर गाडिय़ों को जब्त किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई एक शोरुम में कीग गई। जहां ट्रेड सर्टिफिकेट के बिना वाहन बेचे जा रहे थे। यहां नामी शोरुम के नाम से बाइकें बेची जा रही थी। जिस पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मौके से 26 वाहनों को सीज किया गया। यह कार्रवाई डीटीओ घनश्याम मीणा के नेतृत्व में की गई है। अभियान में परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार, बलराज, गोपाल सिंह, उमाशंकर, कुंजबिहारी टीम भी शामिल है।
3.ढाणी में घुसे चोरों ने गहनों सहित नगदी पर किया पार
कोलायत थाने के झझू गांव की रोही में भंवरराम जाट की ढाणी में चोरी हुई है। भंवरराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि रात करीब बारह बजे बाद उसकी ढाणी में अज्ञात चोर ने घुसकर एक लाख 90 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए। इसके अलावा लाखों रुपए के गहने भी चोरी कर लिए, जिसमें अधिकांश गहने महिलाओं के थे। गहनों की लिस्ट भी पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुगनाराम को सौंपी गई है।
4.बॉर्डर इलाके में देर रात फिर मिली हैरोइन
श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर एरिया में बुधवार देर रात बीएसएफ ने खेत में दो किलो हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ को इस इलाके में खेत में हेरोइन पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई की तो मौके से हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ। कार्रवाई बीएसएफ की एसएन जैन बीओपी के पास हुई। यह हैरोइन इस इलाके में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन ड्रॉपिंग के जरिए डाले जाने की आशंका है। जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ ने इसे काबू में ले लिया। देर रात से इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया है। हालांकि इसमें कोई संदिग्ध व्यक्ति पकड़ में नहीं आया है।
5.अवैध शराब के जखीरे के साथ एक गिरफ्तार
जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार देर रात लुनकरणसर पुलिस ने अवैध शराब के जखीरे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।लुनकरणसर थानाधिकारी गणेश कुमार के नेतृत्व में थाना की टीम ने गश्त के दौरान एक कार की तलाशी के दौरान 25 पेटी (1200 पव्वे) अवैध देशी शराब बरामद की। मौके से पुलिस ने आरोपी भैरूसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह राजपुत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद शराब व शराब के परिवहन में काम में ली जा रही कार को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक उप निरीक्षक सुरेशसिंह,कांस्टेबल विरेन्द्र,कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल रामकुमार व डीआर हजारीसिंह शामिल थे।
फरार डोडा सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे
डेढ़ साल से एनडीपीएस के मामले में फरार वांछित अपराधी आज पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पूगल पुलिस थाना की टीम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए वांछित को गिरफ्तार किया गया है। मई 2023 में पूगल थाना की टीम ने 11 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने उक्त डोडा पोस्त रोशन खां पुत्र सादक खां निवासी जागणवला से खरीद करना बताया। आरोपी रोशन खां को इस बात की भनक लगने पर उसने अपना मोबाईल बंद कर लिया और फरार हो गया। पूगल थानाधिकारी धर्मेन्दसिंह ने मय टीम आज अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है
7.छिडकाव करते समय फटा पाईप, अधेड़ की मौत
खेत में कीटनाशक छिड़कते समय स्प्रेयर का पाईप फटने से कीटनाशी के चपेट में आये अधेड़ की मौत हो गई। मामला गजनेर थाना क्षेत्र का है। गजनेर थाना क्षेत्र के खारी चारणान निवासी दुर्गाराम पुत्र पेम्पराम मेघवाल ने थाना में सूचना दी की उसके पिता पेम्पाराम खेत में स्प्रे कर रहे थे। इस दौरान
स्प्रेयर का पाईप फटने के कारण कीटनाशी उनके मुंह में चला गया जिससे तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें बीकानरे स्थित पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
8.पिता के नाम की भूमि धोखाधड़ी से करवाई नाम।
पूगल थाने में गांव सीणीया, मकराना निवासी चेलाराम पुत्र हरिराम नाई ने 3 जेएम, अनूपगढ़ में रहने वाले प्रह्लाद कुमार व हंसराज पुत्र सोहनलाल विश्नोई, सोहनलाल की पत्नी मीरा देवी, पृथ्वीराज पुत्र सावूलराम विश्नोई निवासी घड़साना व हरिराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मिलीभगत कर उसके साथ धोखाधड़ी की और उसके पिता के नाम की भूमि का फर्जी बैयनामा तैयार कर लिया और किसी ओर के नाम भूमि करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गोपीचंद के नाम कर दी है।
9.गैस सिलेडंर फ्रिज तक ले गए चोर, मामला दर्ज।
नाल थाने में गेमनापीर रोड पर धीरज विहार कॉलोनी में रहने वाली कल्पना पत्नी सुरज धौल ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घरेलू सामान फ्रिज, तीन गैस सिलेडंर सहित कानों के झूमके व 5000 नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल श्रवणराम को दी है।
10.दूध देने की बात पर विवाद कर दी युवक की पिटाई
दूध देने की बात पर विवाद बढ़ गया व एक जने को पीट दिया। जेएनवीसी थाने में शिव कॉलोनी निवासी मांगीलाल पुत्र हजारीराम विश्नोई ने अपनी पहचान के ही शिवकरण पुत्र लक्ष्मणराम सारस्वत के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि कॉलोनी में ही 3 अकटूबर को दोपहर में 1.30 बजे आरोपी ने उसके पुत्र के साथ दूध देने की बात को लेकर गाली गलौच की और मना करने पर उसके साथ मारपीट कर डाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को सौंप दी है।
11.रास्ता रोक कर मारपीट की, मामला दर्ज।
लूणकरणसर थाने में गांव धीरेरां निवासी 23 वर्षीय सुखराम पुत्र भंवरलाल सांसी ने इसी गांव के अखाराम पुत्र मघाराम व उसके पुत्र रामलाल, लालूराम व मूलाराम पुत्र भागूराम व मुखराम पुत्र सुखराम मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 12 अक्टूबर को धीरेरा के आम रास्ते पर उसका रास्ता रोक लिया व एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल घीसूसिंह को दी है।
12.जातिगत टिप्पणी करने से मना किया तो पीटा।
एक युवक ने जातिगत टिप्पणी करने से मना किया तो उसे दो जनों ने पीट डाला। मुक्ता प्रसाद नगर थाने में बंग्लानगर निवासी दमाराम पुत्र रेवताराम कुम्हार ने लक्ष्मणराम व जेठाराम सुथार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को आरोपियों ने उस पर जातिगत टिप्पणी की और मना करने पर मारपीट करते हुए गले में पहनी मुर्त तोड़ दी। मामले की जांच हैड कांस्टेबल रामकुमार करेंगे।
13.व्यापारी को चाकू से किया घायल, लूटा नगदी से भरा बैग
मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से लूट की वारदात सामने आई है। कुछ देर पहले मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में गंगाशहर निवासी धनराज लूणिया को घर लौटते समय नकाबपोश दो युवकों ने रोक लिया। युवकों ने व्यापारी से बैग छीनने की कोशिश की जिसका विरोध करने पर युवकों ने व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल व्यापारी से बैग छीन कर दोनों नकाबपोश युवक वहां से फरार हो गये। बैग में करीब एक लाख तीस हजार रूपये की नगदी बताई जा रही है। हमले में घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं व गत दो-तीन दिन से व्यापारी की रैकी कर रहे थे।
14.महिला के साथ मारपीट लज्जा भंग का आरोप
महिला के साथ मारपीट व लज्जा भंग के आरोपों में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला जिले के सीमावर्ती बज्जु थाना क्षेत्र का है। बज्जु थाना क्षेत्र निवासी थाना परिवादिया ने लिखित परिवाद देते हुए जानकारी दी की मेडी का मगरा निवासी सांगसिंह,पप्पूसिंह, सरवनसिंह कवराजसिंह पुत्रगण तेजमालसिंह राजपूत ने परिवादिया के साथ मारपीट की व जबरन परिवादी की लज्जा भंग की। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में जांच बज्जु थाना के हैड कांस्टेबल तुलसीराम कर रहे हैं।
15.जमीन के मामले में धोखाधड़ी किसी और की जमीन की करवा दी रजिस्ट्री
जिले में जमीन के मामलों में धोखाधड़ी के केस बढ़ रहे है। हर दिन चार-पांच ऐसे मामले सामने आते है, जो जमीन में धोखाधड़ी से जुड़े हुए होते है। एक ऐसा ही मामला नोखा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जिसमें किसी और की जमीन की रजिस्ट्री करवा दी। इस संबंध में गंठिलासर निवासी मांगीलाल पुत्र देवाराम ने नोखा निवासी रामकिशन पुत्र जेठमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि रामकिशन ने छल पूर्वक ऐसे भूखण्ड की रजिस्ट्री उसके नाम कराई जो जमीन रामकिशन की थी ही नहीं। परिवादी का आरोप है कि इस आरोपी को ज्ञान था और उसने धोखा करने की नीयत से गलत आसा पासा व गलत जमीन की रजिस्ट्री कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
16.अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रुपए ऐंठने का प्रयास
अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रुपए ऐंठने का प्रयास करने का मामला नाल पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला सेरुणा निवासी मनफुल पुत्र नत्थुराम नायक ने दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि नौ अक्टूबर को अज्ञात व्यक्तियों ने उसको अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर रुपए ऐंठने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
17.युवक से मारपीट, छीन ले गए सोने की चैन
मुक्ताप्रसाद नगर थाना में बुधवार को एक युवक से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार बंगलानगर निवासी दमाराम कुम्हार ने लक्ष्मणराम व जेठाराम सुथार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपियों ने बुधवार को दमाराम के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। साथ ही गले में पहनी सोने की मूर्ति तोड़ कर ले गए।
18.बीकानेर में इस जगह लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी रुकवाकर सरकारी कर्मचारियों से मारपीट
बीकानेर। शहर में सरकारी कर्मचारियों की गाड़ी रुकवाकर मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात जयपुर रोड पर लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी रुकवाकर दो लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में गाड़ी सवार सुनील और अशोक घायल हो गए। दोनों ही युवकों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
19. कुंड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से युवती की मौत।
कुण्ड से पानी निकालते समय पैर फिसलने के कारण कुण्ड में गिरी विवाहिता की डूबने के कारण मौत हो गई लुनकरणसर थाना क्षेत्र के कागासर निवासी कालुराम पुत्र चेतनराम जाट ने थाना में सूचना दी की मंगलवार दोपहर उसकी पत्नी कुण्ड से पानी निकाल रही थी इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह कुण्ड में गिर गई। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मृतका के पति की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में जांच लुनकरणसर थाना के सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह कर रहे हैं।
20.मंदिर में चोरी करने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
नयाशहर थाना क्षेत्र के नत्थुसर गेट के बाहर स्थित त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर से चांदी का छत्र चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर की वारदात का पर्दाफाश कर दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के निर्देशन पर हैड कांस्टेबल शीशराम के नेतृत्व में टीम ने मंदिर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये व संकलित सूचनओं के आधार पर चुरु जिले के निवासी हाल मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी तोलाराम पुत्र सोहनलाल सारस्वत को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने वारदान करना स्वीकार किया। आरोपी ने पूर्व में रामदेव मंदिर मुक्ताप्रसाद नगर, राधाकृष्ण मंदिर लालगढ़ बीकानेर, बच्छासर भैंरूजी मंदिर गंगाशहर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का छत्र बरामद कर लिया गया है।


















Leave a Reply