Advertisement

7.15 ग्राम स्मैक सहित होडल अनाज मंडी से एक नशा तस्कर को किया काबू

7.15 ग्राम स्मैक सहित होडल अनाज मंडी से एक नशा तस्कर को किया काबू

पलवल-15 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फरीदाबाद ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए 7.15 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक फरीदाबाद श्री अनिल कुमार वशिष्ठ एवं हरियाणा एनसीबी युनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि खुफिया ड्यूटी के संबंध में हरियाणा एनसीबी युनिट होडल अनाज मंडी के पास मौजूद थी कि मुखबिर ने टीम को सूचना दी कि परवीन पुत्र लछमन निवासी तिहा पट्टी गोडोता जिला पलवल नशीला पदार्थ स्मैक बेचता है तथा आज भी अनाज मंडी के पास खड़ा होकर नशीला पदार्थ स्मैक बेच रहा है अगर फोरी रेड की जाये तो नशीला स्मैक सहित काबू आ सकता है।

तुरंत हरियाणा एनसीबी युनिट फरीदाबाद की टीम हरकत में आई और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी से 7.15 ग्राम स्मैक बरामद किया। जिसके संबंध में थाना होडल पलवल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त हरियाणा एनसीबी युनिट प्रभारी द्वारा बतलाया गया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पुछताछ कर मुख्य सप्लायर के बारे मे पता लगाकर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जावेगा व अन्य आरोपीयों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। विस्तार से जानकारी देते हुए युनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि जहां से भी यह नशीला पदार्थ खरीद कर लाया था और जहां सप्लाई करना था, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उसके लिए भी एक पुलिस टीम तैयार की गई है, जल्दी ही विक्रेता को काबू कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!