Advertisement

सुल्तानपुर : कुमकुम,रोली, अक्षत के तिलक से हुआ एमबीबीएस छात्रों का स्वागत।

www.satyarath.com

ब्यूरोचीफ गंगेश कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

दिनांक : 15 / 10 / 2024

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

• कुमकुम,रोली, अक्षत के तिलक से हुआ एमबीबीएस छात्रों का स्वागत।

www.satyarath.com

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर : मेडिकल कॉलेज में बैचलर ऑफ मेडिसिन, और बैचलर ऑफ सर्जरी(एमबीबीएस) प्रथम बैच की कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। सोमवार को पहले दिन 96 के सापेक्ष 75 छात्र उपस्थित रहे। छात्रों का स्वागत कुमकुम, रोली, अक्षत का तिलक लगाकर किया गया।

सीएमएस डॉक्टर सुधीर कुमार गोयल ने बताया कि पहले दिन छात्र शिक्षक संवाद हुआ जिसमें सभी ने अपना परिचय दिया तनाव मुक्त रहने के गुण सिखाए गए मेडिकल पढ़ाई के फायदे के बारे में बताया गया इस मौके पर डॉक्टर ए के सिंह, डॉ आशीष , डॉ आरके यादव ,असिस्टेंट प्रोफेसर पायल,डॉक्टर अंकित गंगवार ,सुपर्णा दुबे समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य डॉक्टर सलिल श्रीवास्तव ने छात्रों को मानव हित में कार्य करने की (हाइपोक्रेटिक) शपथ दिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की छात्रों ने अपना परिचय दिया छात्रों के अभिभावकों के साथ कैंपस का भ्रमण कराया गया और विभागों के बारे में जानकारी दी मेडिकल कॉलेज में छात्रों की 100 सीटें हैं। जिसके सापेक्ष 96 छात्रों ने प्रवेश लिया है।

प्रधानाचार्य डॉक्टर सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि पढ़ाई में 15 दिन का फाउंडेशन कोर्स संचालित होगा इस कोर्स के अंतर्गत छात्रों को हिंदी अंग्रेजी भाषा भी सिखाई जाएगी ।संगीत योग ध्यान और खेलकूद की कक्षाएं लगेगी उन्हें रोगियों से अच्छा व्यवहार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा ।इसके लिए प्रशिक्षक बाहर से बुलाए जाएंगे ,दूसरे प्रदेशों से आए छात्रों को स्थानीय भाषा भी सिखाई जाएगी जिससे वह बेहतर तरीके से संवाद कर सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!