सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
1.पूनरासर में शरद पूर्णिमा मेला कल, भक्तों में उत्साह।पैदल यात्रियों के लिए सेवा समिति द्वारा दी जाएगी सेवा
पूनरासर धाम में दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला बुधवार से प्रारंभ होगा। गुरुवार को बाबा का मुख्य मेला भरेगा, जिसमें ज्योत दर्शन, महाआरती और विशेष पूजा का आयोजन होगा। मंदिर परिसर और बाबा के श्रृंगार के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं। ट्रस्ट के विभिन्न भवनों में भी कार्यक्रम होंगे। श्रीडूंगरगढ़ से पदयात्री संघ पैदल यात्रा कर पूनरासर बाबा के दर्शन करेंगे। मंदिर की विशेष सजावट व बाबा के श्रृंगार के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। वहीं श्रीपूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट, सावित्री भवन, हनुमान भोजनालय, जयराम धर्मशाला में विशेष आयोजनों की तैयारियां की जा रही है। वहीं बता देवें श्रीडूंगरगढ़ से पदयात्री संघ भी पूनरासर पैदल जाएंगे इस विशेष दिन पर श्रद्धालु पूनरासर बाबा के दरबार में पैदल पहुँचकर दर्शन करते हैं और बाबा से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी शरद पूर्णिमा के दिन 16 अक्टूबर को पवनपुत्र सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। लेकिन इस बार स्थान में परिवर्तन करते हुए समिति ने खाखी धाम (थेह) से 1 किलोमीटर आगे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा दल के कार्यकर्ता अपनी सेवा देंगे।
2.भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी किया संशोधित भर्ती कैलेंडर
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड ने जारी किए संशोधित शेड्यूल में रिजल्ट की संभावित तारीख भी बताई है। यह बोर्ड की वेबसाइट पर देर शाम जारी किया गया था। बोर्ड के कैलेंडर के अनुसार, साल 2024 में अक्टूबर से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2025 में 54 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2026 की 5 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल दिया गया है। सबसे पहले समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) होगी, जिसकी संभावित तारीख 22 अक्टूबर 2024 रखी गई है। इसका रिजल्ट 24 फरवरी 2025 को घोषित किया जाएगा। वहीं आखिरी परीक्षा 28 जून 2026 को टैक्स असिस्टेंट (कर सहायक) की होगी। इसका रिजल्ट घोषित करने की संभावित तारीख 12 दिसंबर 2026 बताई गई है।
ये बड़ी परीक्षाएं होंगी अगले साल
कैलेंडर के अनुसार, जेल प्रहरी-2024 भर्ती परीक्षा 9 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025 को होगी। इसका रिजल्ट 12 अक्टूबर 2025 को घोषित किया जाएगा। वहीं पटवारी भर्ती परीक्षा 10 और 11 मई 2025 को होगी। इसका परिणाम 11 सितंबर 2025 में घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने इस बार एग्जाम रविवार के अलावा सामान्य दिन (वर्किंग-डे) में भी करवाने का शेड्यूल तय किया है। इसी तरह संविदा पर होने वाली कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर यानी सीएचओ की भर्ती के लिए परीक्षा 6 जून 2026 को करवाई जाएगी। वहीं ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2025 के लिए एग्जाम 11 और 12 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
सीएम के आदेश के बाद कैलेंडर तैयार
बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी एक साल में प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा भर्ती करने का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों (कर्मचारी चयन बोर्ड, आरपीएससी) को भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी करने और जल्द परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश की पालना में कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को अपनी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का संशोधित कैलेंडर जारी किया है।
3.कल से बदल रहा स्कूलों का समय
प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में बुधवार से समय परिवर्तन किया जाएगा। अब स्कूल सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक लगेंगे। शिविरा पंचांग के अनुसार स्कूलों का शीतकालीन समय एक अक्टूबर से प्रभावी हो जाता है लेकिन इस बार 1 अक्टूबर को तापमान अधिक रहने पर पंचांग में संशोधन कर ग्रीष्मकालीन की अवधि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। अब तापमान कम होने लग गया है। ऐसे में स्कूलों का समय 16 अक्टूबर से सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक हो जाएगा। शिक्षा विभाग की शिविरा पंचाग के अनुसार 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू हो जाता है। इसके अनुसार एक अक्टूबर से 30 मार्च तक स्कूलों का समय सुबह 10 बजे शाम 4 बजे तक किया जाता है। लेकिन पिछले 2 सालों से अक्टूबर की शुरूआत में भी तेज गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शिक्षा हर बार एक अक्टूबर से स्कूल समय नहीं बदल रहा है। इस बार यह लगातार तीसरा साल है, जब अक्टूबर में स्कूलों का समय 16 अक्टूबर से बदल रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने 30 सितम्बर को स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर आदेश जारी किए थे।
4.रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित/आंशिक रद्द/रीशडयूल रहेगी
उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मण्डल पर कुसम्ही- गोरखपुर कैट-गोरखपुर के मध्य तीसरी लाइन डालने हेतु एवं गोरखपुर-गोंडा रेलखण्ड के मध्य स्थित डोमिनगढ-जगतबेला स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग ब्लॉक कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित रहेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.10.24 को डिब्रुगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
2. गाडी संख्या 15910, लालगढ- डिब्रुगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.10.24 को लालगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से रवाना होगी।