सत्यार्थ न्यूज/मनीष माली
सुसनेर
खेत में काम करते समय करंट लगने से अधेड़ की मौत।
सुसनेर/शुक्रवार को सुबह 11:00 करीब समीपस्थ ग्राम खोनोटा निवासी देवी सिंह पिता राय सिंह उम्र करीब 40 वर्ष की अपने खेत में काम करते समय अज्ञात कारण से करंट लगने से मौत हो गई। जिसको परिजनों द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल सुसनेर लाया गया जहां डॉक्टर नीलम जैन द्वारा उसके मृत्यु होने की पुष्टि की गई। इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम भी किया गया। इस घटना से अस्पताल में परिजनों की भीड़ भी लगी रही। मामले में सुसनेर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।