Advertisement

अयोध्या : भव्यता के साथ निकली भरत मिलाप शोभा यात्रा भगवान के अवतारों एवं लोक संस्कृति की साक्षी बनी भरत मिलाप यात्रा।

www.satyarath.com

रिपोर्टर संतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

सत्यार्थ न्यूज़ अयोध्या 

दिनांक : 14/10/2024

• भव्यता के साथ निकली भरत मिलाप शोभा यात्रा भगवान के अवतारों एवं लोक संस्कृति की साक्षी बनी भरत मिलाप यात्रा।

www.satyarath.com

अयोध्या : रुदौली में विगत 3 अक्टूबर से आयोजित की जा रही रामलीला में विजयदशमी के दिन रावण के पुतला दहन के बाद भव्य मेला लगा जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने घरों पर दीपक जलाए और मिठाइयां बांटी। भरत मिलाप शोभा यात्रा नव्यता और भव्यता के साथ रामलीला रंगमंच से निकली। नगर के कोठी कटरा नवाब बाजार से होती हुई टेढ़ी बाजार मंगल बाजार पहुंची। वहां से नयागंज होते हुए पुनः रंगमंच पहुंची जहां पर भरत से उनका हृदयस्पर्शी मिलाप हुआ। नगर के हनुमान किला तिराहे पर विधायक रामचंद्र यादव ने आरती उतारी और पुष्पवर्षा की।निर्देशक कमलेश मिश्र ने बताया भगवान विष्णु के सभी नौ अवतारों मत्स्य अवतार, कच्छप अवतार, वामन अवतार, वाराह अवतार, नृसिंह अवतार, परशुराम अवतार, राम अवतार, कृष्ण अवतार, बुद्ध अवतार को झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया।श्री रामलीला समिति ख्वाजाहाल की भरत मिलाप की यात्रा में विभिन्न लोक कलाओं की प्रस्तुतियों ने न सिर्फ यात्रा को भव्यता प्रदान की बल्कि विभिन्न लोक नृत्य कलाओं की विविधता मुखरित हुई। समिति के अनुराग अग्रवाल ने बताया उत्तर प्रदेश के फरुवाही नाच, झारखंड के घोड़ा नाच, गुजरात के डांडिया, पंजाब के भांगड़ा नृत्य की टोलियों ने अपनी अपनी मनोहर प्रस्तुतियां दीं। समाजसेवी डॉ निहाल रज़ा ने राम के रथ पर पुष्प वर्षा की व प्रसाद ग्रहण किया।शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम व कोतवाल संजय मौर्य शोभायात्रा में सम्मिलित रहे। यात्रा को सफल बनाने में विष्णु अग्रवाल, आलोक गर्ग पिंकू ,आलोक गर्ग, राजेश बंसल, मनीष चौरसिया, लालजी अग्रवाल आदि ने योगदान दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!