Advertisement

लखनऊ : मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा ने किया तालनेत्रा स्टूडियो का उद्घाटन।

www.satyarath.com

• तालनेत्रा स्टूडियो का उद्घाटन।

www.satyarath.com

लखनऊ : शनिवार 12 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में तालनेत्रा स्टूडियो का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा और भारतेंदु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक रमेश गुप्ता और फिल्म निर्देशक अरविंद पांडे बीएनए प्रशिक्षक गोविंद सिंह यादव ने किया।

अपने संबोधन के दौरान अभिनेता संजय मिश्रा ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही शूटिंग पर खुशी जताई और अपनी आने वाली फिल्म और वेब सीरीज के बारे में जानकारी साझा की। मुख्य अतिथि के बाद मशहूर बॉलीवुड लेखक और निर्देशक अरविंद पांडे ने फिल्म उद्योग की अपार संभावनाओं पर अपनी राय व्यक्त की और राज्य सरकार द्वारा बेहतर खरीदार और थिएटर शो लाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही।

www.satyarath.com

साथ ही ताल नेत्र स्टूडियो के मालिक इश्क पश्मीना फेम म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत प्रखर भारद्वाज, एंटरप्रेन्योर सलिल मिश्रा और तरूण मित्तल ने बताया कि उनका मकसद सिर्फ रिकॉर्डिंग करना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में अपनी और अपने प्रदेश की एक अलग पहचान बनाना भी है. और यह भी कहा कि ताल नेत्र का यूट्यूब चैनल जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। प्रदेश की योगी सरकार फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। इसी क्रम में ताल नेत्र नए कलाकारों, गीतकारों और कवियों जैसे प्रतिभाशाली लोगों को लखनऊ में ही मंच प्रदान करेगा।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बॉलीवुड के प्रतिभाशाली लेखक एवं निर्देशक अरविंद पांडे, बीएनए के पूर्व निदेशक रमेश कुमार गुप्ता, भात खंडे के सुप्रसिद्ध प्रशिक्षक विजय कुमार बाजपेयी, बीएनए प्रशिक्षक गोविंद सिंह यादव एवं बॉलीवुड अभिनेता यश चौरसिया आदि उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!