Advertisement

अयोध्या : पुलिस पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप।

www.satyarath.com

रिपोर्टर संतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

सत्यार्थ न्यूज़ अयोध्या 

दिनांक : 14/10/2024

• पुलिस पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप,प्रवेश के लिए रिकाबगंज चौराहे पर हुआ था विवाद!चौकी प्रभारी रिकाबगंज समेत दो पर कार्रवाई।

www.satyarath.com

अयोध्या : रिकाबगंज चौकी पुलिस पर एक युवक की बेरहमी से चौकी लाकर पिटाई का आरोप लगा है। पीड़ित युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को भाजपा से जुड़े उसके पिता पूर्व सभासद ने अन्य लोगों के साथ एसएसपी से मुलाकात कर दोषी चौकी प्रभारी समेत चार को निलंबित किए जाने की मांग की है। एसएसपी ने चौकी प्रभारी रिकाबगंज समेत दो के खिलाफ कार्रवाई की है।शुक्रवार की रात तेली टोला निवासी नमन सोनी (27) पुत्र अनिल सोनी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रिकाबगंज से चौक की ओर जा रहा था। नमन का आरोप है कि रूट डायवर्जन के चलते पुलिस ने उसको रिकाबगंज चौराहे पर रोक लिया। उन्होंने पास में ही घर होने और शेर गली से मुड़कर अपने घर जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने अभद्रता और गाली-गलौच शुरू कर दी। फिर पुलिस कर्मी उसे घसीटते हुए रिकाबगंज चौकी के पीछे स्थित कमरे में ले गए और गला दबा पानी के पाइप से ताबड़तोड़ वार कर पिटाई की। मौके पर नौ पुलिस वाले थे, जिसमें से चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा,उपनिरीक्षक पंकज कनौजिया, आरक्षी अभय सिंह व राहुल कुमार को वह पहचान पाया। स्थानीय लोगों के चौकी घेराव के बाद शनिवार की भोर 4.05 बजे उसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टर पर ठीक से मेडिकल न करने का दबाव बनाया। घटनाक्रम आदि का वीडियो उसके पास मौजूद है।प्रकरण को लेकर पीड़ित युवक के पिता और नगर पालिका के पूर्व सभासद अनिल सोनी ने पार्टी व दुर्गा पूजा समिति और कारोबार से जुड़े लोगों के साथ एसएसपी से मुलाकात की है। उधर पुलिस का कहना है कि रूट डायवर्जन का हवाला देने के बाद युवक ने मौके पर मौजूद पुलिस, पीएसी व यातायात कर्मियों से गाली- गलौच की, जिसमें पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई। प्रकरण के तूल पकड़ने के बाद एसएसपी ने रिकाबगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण मिश्रा व उपनिरीक्षक पंकज कनौजिया को निलंबित किया है। हालांकि अभी किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि प्रकरण में उनको किसी पक्ष की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व सांसद ने कसा था पुलिस का पेंच स्थानीय कारोबारी टंकल सरदार के साथ स्कूटी से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा का जायजा लेने निकले भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने रिकाबगंज चौराहे के पास नमन सोनी प्रकरण में पुलिसिया कृत्य को लेकर एसपी सिटी मधुबन सिंह से कड़ी आपत्ति जताई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक रूप से एसपी सिटी ने क्षमा याचना की है और मामले की जांच कराने को कहा। पूर्व सांसद ने प्रकरण को लेकर सीओ सिटी का भी पेंच कसा है। ताजा कार्रवाई पूर्व सांसद की नाराजगी का ही परिणाम माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!