• युवती ने किया सुसाइड परिजन कमरे में गए तो पंखे के हुक से लटकी मिली लाश।
अयोध्या : अयोध्या में पलिया गोवा मजरे करौंदा गांव में एक सुसाइड का मामला सामने आया है। यहां 18 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर छत में लगे चुल्ले के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।भगवती प्रसाद की 5 बेटियों में से चौथे नंबर की बेटी गुंजन रात को अपने कमरे में लेटी हुई थी। आधी रात के करीब अचानक चीखने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। जब उन्होंने जाकर देखा तो गुंजन को गले में फंदा लगाकर छत के चुल्ले से लटका पाया। परिजन घबराए और तुरंत उसे अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं, मां लाश देखकर बेहोश हो गई।घटना की सूचना पर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है और हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर इस दुखद घटना का कारण क्या था। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी गहराई से जांच कर रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।
Leave a Reply