Advertisement

महराजगंज : गाजे – बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन।

www.satyarath.com

• गाजे – बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन।

www.satyarath.com

महराजगंज  में दशहरा का पर्व पूरे धूम – धाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया।मूर्ति पांडालों के आसपास मेले का भी आयोजन किया गया था।।प्रतिमा विसर्जन के लिए पूजा पंडालों से देवी दुर्गा की प्रतिमा को लेकर, पूजा समिति के सदस्य नदी, तालाबों पर पहुंच देवी प्रतिमा का विसर्जन किए।मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान उत्साही युवा डीजे सिस्टम पर बज रही देवी गीतों पर नाचते,थिरकते चल रहे थे।

www.satyarath.com

मूर्ति विसर्जन जुलूस में अबीर गुलाल खूब उड़ाए जा रहे थे। मूर्ति विसर्जन में शामिल हर कोई चाहे युवक हों या युवतियां या महिलाएं सब अबीर के रंगों में सराबोर रहे।

जिले के त्रिमुहानी नदी,नौतनवा क्षेत्र के डांडा नदी,घुघली क्षेत्र के बैकुंठी नदी घाट,पनियरा क्षेत्र के भौराबारी नदी एवं खुटहा बाजार क्षेत्र के विरन्दे सरोवर के जल में मूर्ति का विसर्जन किया गया।

www.satyarath.com

मूर्ति विसर्जन में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस की कड़ी निगरानी भी रही।जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने त्रि

मुहानी नदी घाट एवं धानी क्षेत्र एवं जिले अन्य मूर्ति विसर्जन स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया।

सत्यार्थ वेब न्यूज

अनूप कुमार मद्धेशिया

पनियरा/महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!