पलवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने पलवल और होडल के जीते हुए विधायकों का किया सम्मान समारोह
पलवल-12 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा
भाजपा पलवल जिला कार्यालय पर शनिवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पलवल विधायक गौरव गौतम और होडल विधायक हरेंद्र कुमार को गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण डागर,जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल भी मौजूद थे।

विधायक गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा की जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरा हुआ है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर पर की गई मेहनत से ही पलवल और होडल में कमल खिला है। समारोह में कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया गया है।
भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में एक एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है। भारत को एक सुदृढ,समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है।
उन्होंने कहा कि पलवल जिला के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। पलवल के विकास को गति प्रदान की जाएगी। आने वाले समय में पलवल जिला का नया स्वरूप देखने को मिलेगा। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर लागू किया जाएगा। पलवल को साफ व सुंदर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएगें।


















Leave a Reply