Advertisement

श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की युवा इकाई द्वारा रक्तदान शिविर कल रविवार को

श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की युवा इकाई द्वारा रक्तदान शिविर कल रविवार को

पलवल-12 अक्तूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

यहाँ की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल द्वारा आयोजित 3 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक होने वाले 25 दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की शृंखला में श्री वैश्य अग्रवाल सभा की युवा इकाई द्वारा 13 अक्टूबर को 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ओमेक्स सिटी फेस 1 स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन,में होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन पंचवटी के महंत श्री ऋषिदास के विशेष सानिध्य में किया जाएगा। श्री वैश्य अग्रवाल सभा की युवा इकाई के संयोजक रवि गुप्ता ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलवल के नवनिर्वाचित विधायक गौरव गौतम होंगें जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश गुप्ता करेंगें। उन्होंने बताया की शिविर में अपना ब्लड बैंक की टीम रक्त एकत्र करेगी जिसमें जिला केमिस्ट एसोसिएसन अपनी मुख्य भूमिका अदा करेगी।


सभा के सचिव शैलेंदर सिंगला ने बताया गुरुवार 18 अक्टूबर को स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता 10 बजे प्रातः एवं मेहँदी रचे हाथ प्रतियोगिता 11 बजे प्रातः महाराजा अग्रसेन सेवा सदन,ओमेक्स सिटी फेस -1,में कराई जायेगी। शनिवार 19 अक्टूबर को पलवल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 10 बजे प्रातः से 1 बजे तक महाराजा अग्रसेन सेवा सदन,ओमेक्स सिटी में होगा जिसमें ह्रदय, पेट, लीवर, दिमाग, किडनी, कैंसर, सांस, चेस्ट,हड्डी,जोड़,आँख,नाक,कान,गला,स्त्री एवं अन्य सभी रोगों की फ्री जांच अकॉर्ड हॉस्पिटल के नामी विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा की जायेगी जबकि बी.पी.,ब्लड शुगर, ईसीजी, होमोग्लोबिन, पीएफटी (फेफड़ों की जांच),बीएमडी (हड्डी जांच) आदि के टेस्ट निशुल्क किये जायेंगें।
रविवार 27 अक्टूबर को परिवार एवं दीपावली मिलन एवं समापन समारोह प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक होगा। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का अनावरण समारोह एवं महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के दुसरे चरण के निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा तथा नव निर्वाचित विधायकों का नागरिक अभिनन्दन समारोह भी आयोजित होगा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!