*प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में उड़ाई जा रही है मानक की धज्जियां*
*लोक निर्माण विभाग के पोर्टल पर शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा है सुधार*
*सोनभद्र*/ संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र विकास खंड नगवां में आरपी के रोड माची से किरहुलिया बैरियर तक लगभग 19.200 किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमे मानक को ताक पर रखकर ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
जिसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के पोर्टल पर की गई है बावजूद विभाग द्वारा बिना सुधार किए कार्य कराया जा रहा है जानकारी के अनुसार रोड पर तीन कोट सोलंग डाला गया है जिसको हल्की रोड रोलर द्वारा दबाया गया है जबकि प्रधानमंत्री सड़क की केयर पांच वर्षो तक कार्यदाई संस्था को करना होता है । जब अच्छे से सड़क को भारी प्रेशर वाली रोलर से दबाया जाना चाहिए लेकिन ठेकेदार और विभागीय जेई द्वारा मनमानी ढंग से हल्की रोड रोलर द्वारा रोड को दबाने का कार्य चल रहा है रोड पर सोलंग की मात्रा भी कम दिए जाने की संभावना है ।
पहले भी कई प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है जो इस बरसात में जगह जगह से रोड खराब हो गई है कही कही तो सड़क भी बह गई है आप को बता दें कि इस रोड पर विभाग द्वारा कई रपटा और पुलिया का भी निर्माण होना है ये वही मार्ग है जो बरसात में लोगों को माची थाना पर जाने के लिए काफी दूरी तय करके जाना पड़ता है लोगों की मांग पर उस समय रहे पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा नाव चलवाया गया ताकि फरियादी कम समय में थाने जा सके ठेकेदार के मनमानी घटिया निर्माण से आम जनमानस में नाराजगी देखी जा रही है लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांचकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।















Leave a Reply