Advertisement

फसल अवशेष व पराली जलाने पर अब तक 9 किसानों पर लगाया गया कुल 22500 का जुर्माना : जिला उपायुक्त

फसल अवशेष व पराली जलाने पर अब तक 9 किसानों पर लगाया गया कुल 22500 का जुर्माना : जिला उपायुक्त

पलवल-11 अक्तूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार पराली न जलाने को लेकर जिला के किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। वहीं पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे फसल अवशेष विशेषकर पराली को जलाने या नष्ट करने की बजाए उसका सदुपयोग करें। उन्होंने बताया कि किसान फसल कटाई के उपरांत बचे फसल अवशेष से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि जिला में अब तक पराली जलाने की हरसेक की तरफ से कृषि विभाग को 12 लोकेशन भेजी गई थी, जिनमें से 4 गलत पाई गई है और बाकी लोकेशन सही पाए जाने और विभाग द्वारा भी एक किसान को अपने खेत में फसल अवशेष जलाने के मामले में की गई करवाई सहित 9 किसानों पर पराली जलाने को लेकर 22500 रुपए जुर्माना लगाया गया है।
जिला उपायुक्त ने बताया कि फसल अवशेष नहीं जलाने को लेकर लगातार किसानों को गांव-गांव जाकर जागरूक किया जा रहा है और फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। वहीं फसल अवशेष जलाने के मामले मिलने पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने किसानों को बताया कि आधुनिक कृषि के तकनीकी युग में अब फसल अवशेष कमाई का साधन है और बहुत से किसान फसलों के अवशेष से अच्छी कमाई कर रहे हैं। ऐसे में किसान फसल अवशेष प्रबंधन करके अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत कर आत्मनिर्भर बने।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!